फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह: डायबिटीज को रखना चाहते हैं नियंत्रित, तो जरूर आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

Wed, 14 Apr 2021 11:54 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

डॉ. राजन गांधी

जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष 


डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें और परहेज करें। इसके अलावा कई ऐसे घरेलू उपाय हैं, जिनसे आप डायबिटीज नियंत्रित करके एक सामान्य जीवन जी सकते हैं। मोटापा और डायबिटीज आज के समय की दो सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्याएं हैं। अस्त-व्यस्त जीवनशैली, गलत खानपान इसके प्रमुख कारण हैं, लेकिन लाइफस्टाइल और भोजन की आदतों में सुधार करके हम इन समस्याओं से बच सकते हैं। डायबिटीज में ब्लड शुगर का लेवल बहुत बढ़ जाता है, जिससे शरीर की इंसुलिन उत्पादन क्षमता प्रभावित होने लगती है। कई बार ऐसा भी होता है कि शरीर सक्रिय रूप से इंसुलिन का इस्तेमाल ही नहीं कर पाता है। डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए सबसे जरूरी तो ये है कि आप अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें और परहेज करें। इसके अलावा कई ऐसे घरेलू उपाय हैं, जिनसे आप डायबिटीज को कंट्रोल करके एक सामान्य जीवन जी सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
तुलसी की पत्तियों के इस्तेमाल से डायबिटीज को करें नियंत्रित
  • तुलसी की पत्तियों में एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो पैंक्रियाटिक बीटा सेल्स को इंसुलिन के प्रति सक्रिय बनाती हैं। ये सेल्स इंसुलिन के स्राव को बढ़ाती हैं। सुबह उठकर खाली पेट दो से तीन तुलसी की पत्ती चबाएं, आप चाहें तो तुलसी का रस भी पी सकते हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल यानी रक्त शर्करा का स्तर कम होता है।  
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दालचीनी का पाउडर लेना भी है बहुत फायदेमंद
  • दालचीनी भारतीय व्यंजनों में इस्तेमाल होने वाला एक प्रमुख मसाला है। दालचीनी के इस्तेमाल से इंसुलिन की संवेदनशीलता बढ़ती है। ये ब्लड में शुगर के लेवल को कम करने और नियंत्रित करने में मददगार है। इसके नियमित सेवन से मोटापा भी कम किया जा सकता है। दालचीनी को महीन पीसकर पाउडर बना लें और उसे गुनगुने पानी के साथ लें। मात्रा का विशेष ध्यान दें। बहुत अधिक मात्रा में ये पाउडर लेना खतरनाक हो सकता है। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Facebook/UniqueStore4U
सहजन की पत्तियों का रस भी है फायदेमंद
  • सहजन की पत्तियों का रस भी डायबिटीज को नियंत्रित करने में बहुत कारगर है। इसकी पत्तियों को पीसकर उसे निचोड़ लें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। इससे शुगर लेवल नहीं बढ़ेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ग्रीन टी पीना भी है फायदेमंद
  • ग्रीन टी में उच्च मात्रा में पॉलीफिनॉल पाया जाता है। ये एक सक्रिय एंटी-ऑक्सीडेंट है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मददगार है। प्रतिदिन सुबह और शाम ग्रीन टी पीने से डायबिटीज के मरीजों को जरूर फायदा होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
जामुन के बीजों के सेवन से करें डायबिटीज को नियंत्रित
  • जामुन के बीज भी डायबिटीज को नियंत्रित करने में कारगर हैं। इसके लिए जामुन के बीजों को पहले अच्छी तरह सुखा लें और फिर सूखने के बाद उन्हें पीसकर चूर्ण बना लें। सुबह खाली पेट जामुन के बीजों को गुनगुने पानी के साथ लें। इससे डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।  
नोट: डॉ. राजन गांधी अत्यधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल, कानपुर में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें