फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन उपायों को अपनाकर फिर से पाएं बालों का नेचुरल रंग

Tue, 23 Jul 2019 10:23 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : pixabay
सफेद बाल किसी को पसंद नहीं होते हैं। क्योंकि सफेद बाल आपकी खूबसूरती खराब करने के साथ-साथ इनके कारण लोग उम्र से बूढ़े नजर आने लगते हैं। आजकल के दौर में बड़ों से लेकर छोटे बच्चों तक में सफेद बालों की समस्या शुरू हो चुकी है। सफेद बालों की समस्या दूर करने के लिए लोग ज्यादातर हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जिनमें केमिकल्स मौजूद होते हैं। और इसका इस्तेमाल करने से बालों की मजबूती को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए आइए जानते हैं बालों की सफेदी को दूर करने के घरेलू उपाय। 
विज्ञापन

2 of 8
बालों के इलाज के लिए आंवला एक अच्छा उपाय है। नारियल के तेल में सूखे आंवले के कुछ टुकड़े डालकर उबाल लें। फिर तेल ठंडा हो जाने पर उसे अपने बालों और सिर पर तेल से मालिश करें। बालों को धोने से पहले कम से कम एक घंटे के लिए या रात भर छोड़ दें। यह प्रक्रिया सप्ताह में कम से कम एक या दो बार करें।
विज्ञापन

3 of 8
सफेद बालों की समस्या को दूर करने के लिए काली मिर्च के दानों को पानी में उबाल कर उस पानी को बाल धोने के बाद सिर में डालें। लंबे समय तक बालों में इस तरह करने से यह असर दिखाती है।

4 of 8
नारियल के तेल का दूसरा प्रयोग नींबू के रस के साथ किया जाता है। नींबू का रस मिला नारियल तेल अपने बालों और सिर पर मालिश करें। सिर में तेल लगाने के करीब एक घटे बाद ही अपने बालों को धुलें। नारियल तेल सफेद बालों के विकास को रोकने में मददगार है।
विज्ञापन

5 of 8
प्याज का रस भी समय से पहले बालों के सफेद होने, बालों के झड़ने और गंजापन रोकने में मदद करता है। एक कांच के कटोरा में प्याज और नींबू का रस मिलाएं। अपने बालों और सिर पर मालिश करें। 30 मिनट के लिए छोड़ दें और एक हल्के हर्बल शैम्पू से धो लें। हालांकि प्याज का रस ठंडा होता है इसलिए इसका इस्तेमाल गर्मियों करना ठीक रहेगा।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : social media
बादाम का तेल, नींबू का रस, और आंवला के रस को बराबर मात्रा में मिलाएं। सफेद बालों की समस्या का इलाज करने के लिए इस मिश्रण से अपने बालों की मालिश करें इससे आपके बाल धीरे-धीरे काले होंगे।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : social media
बाल काले करने में मेंहदी पत्तों का प्रयोग भी कारगर है। एक मुट्ठी मेंहदी के पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में तीन चम्मच आंवला पाउडर, एक चम्मच कॉफी पाउडर और एक चम्मच सादे दही को मिलाकर अपने बालों पर समान रूप से लगाएं, फिर सूख जाने के बाद धो लें।
विज्ञापन

8 of 8
बालों में एलोवेरा जेल लगाने से भी बालों का झडऩा और सफेद होना बंद हो जाता है। इसके लिए आप एलोवेरा जेल में नींबू का रस बना कर पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को बालों में लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें