फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए गर्मियों में घमौरियों को मिटाने के आसान उपाय, मिलेगी राहत

Tue, 06 Apr 2021 08:33 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जलन और खुजली भी होने लग जाती है - फोटो : Social Media

जैसे- जैसे तापमान बढ़ता जाएगा वैसे ही गर्मी और पसीने में भी वृद्धी होगी, ऐसे में घमौरियों की समस्या भी लोगों को होगी। अधिक पसीना होने से, लंबे समय एक जैसे बैठे रहने, टाइट कपड़े पहनने से घमौरियों की समस्या हो सकती है। घमौरियों के होते ही पीठ, गर्दन आदि पर बारीक लाल दाने तो होने लगते हैं, साथ ही जलन और खुजली भी होने लग जाती है। धीरे- धीरे यह फैलने लगते हैं और समस्या भी बढ़ जाती है। घमौरियों को मिटाने के लिए लोग कई तरह के पाउडर का इस्तेमाल करते हैं लेकिन समस्या वैसी ही रहती है। अगली स्लाइड्स से दीपक कुलकर्णी, चर्म रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल, बैतुल से जानिए इससे राहत पाने के आसान उपाय। 

विज्ञापन

2 of 5
कम से कम तीन बार इसका उपयोग आप आराम से कर सकते हैं - फोटो : Social media

बर्फ के टुकड़े
बर्फ के टुकड़े घमौरियों का प्रारंभिक उपचार है क्योंकि इसके उपयोग से किसी को एलर्जी आदि की कोई समस्या नहीं होती है। इसे सीधा घमौरियों पर लगाने की बजाय एक कपड़े में बांधकर घमौरियों के स्थान पर धीरे- धीरे इससे सेंक करें। एक बार में चार से पांच मिनट के लिए इसका उपयोग करें एवं दिन में कम से कम तीन बार इसका उपयोग आप आराम से कर सकते हैं। जल्द ही आपको लाभ होने लगेगा। 

विज्ञापन

3 of 5
लेप जब सूख जाए तो इसे ठंडे पानी से धो लें - फोटो : social media

चंदन
चंदन से शीतलता मिलती है इसलिए घमौरियां होने पर आप चंदन पाउडर में गुलाबजल मिलाकर उसका लेप बना लें और इस लेप को घमौरियां वाले स्थान पर लगाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। लेप जब सूख जाए तो इसे ठंडे पानी से धो लें। आप पाएंगे कि लेप लगाते ही आपको खुजली एवं जलन में अपने आप राहत मिलने लगेगी। साथ ही त्वचा पर गर्मी के बजाय ठंडक भी हो जाएगी। लाल बारीक दाने भी बैठने लगेंगे। 

4 of 5
इसका लेप बहुत ज्यादा पतला न करें - फोटो : सोशल मीडिया

मुल्तानी मिट्टी
घमौरियां का उपचार करने के लिए मुल्तानी मिट्टी भी एक अच्छा विकल्प है। मुल्तानी मिट्टी को पीसकर इसका पाउडर बना लें और इसमें गुलाबजल मिलाएं। इसका लेप बहुत ज्यादा पतला न करें। गाढ़ी- गाढ़ी मुल्तानी मिट्टी को ही मोटी परत के रूप में पीठ पर लगाएं। यह उपचार आपके काम आएगा। 10 मिनट तक इसे ऐसे ही लगे रहने देने के बाद ठंडे पानी से त्वचा को धोकर उसपर गुलाबजल लगा लें। घमौरियां ठीक हो जाएगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
त्वचा पर ताजा एलोवेरा का जेल लगाएं। - फोटो : social media
एलोवेरा
एलोवेरा त्वचा से जुड़ी समस्याओं में रामबाण की तरह काम करता है। ऐसे में आप त्वचा पर ताजा एलोवेरा का जेल लगाएं। इस जेल को सीधा न लगाते हुए पहले किसी कटोरी में निकाल लें, फिर इसे अपने हाथों से घमौरियों के ऊपर लगाएं। इसे सूखने के लिए छोड़ दें। दिन में तीन से चार बार इस उपाय को आजमाएं। इसके अलावा आप एलोवेरा के आइसक्यूब्स भी घमौरियां पर लगा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें