उम्र बढ़ने के साथ त्वचा और चेहरे पर इसका असर साफ तरीके से नजर आने लगता है। चेहरे पर झुर्रियां आ जाना, त्वचा में ढीलापन और चेहरे की चमक कम होना उम्र बढ़ने के साथ नजर आने वाले स्पष्ट लक्षण हैं। इस तरह की समस्याओं से बचने के लिए हम सभी तमाम प्रकार के कैमिकल युक्त क्रीम और ब्यूटी उत्पादों को प्रयोग में लाते रहते हैं। हालांकि
अध्ययन में पाया गया है कि जिस प्रकार से इन उत्पादों में रसायन और प्रतिबंधित तत्व पाए गए हैं ऐसे में इसके कारण शरीर को दीर्घकालिक तौर पर कई प्रकार की समस्याएं होने का जोखिम हो सकता है, इस बारे में सभी लोगों को सावधानी बरतने का आवश्यकता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, उम्र बढ़ने के त्वचा और चेहरे पर नजर आने वाले लक्षणों से बचे रहने के लिए कॉस्मेटिक उत्पादों की जगह पर घर में आसानी से मौजूद एंटी-एजिंग चीजों को प्रयोग में लाकर लाभ प्राप्त किया जा सकता है। अच्छी बात यह है कि इन प्राकृतिक उत्पादों से साइड-इफेक्ट्स का कोई जोखिम नहीं होता है और हर आयु के लोग इसको प्रयोग में लाकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे भी खर्च करने की आवश्यकता नहीं है।
आइए जानते हैं कि घर में मौजूद किन चीजों में प्रभावशाली एंटी-एजिंग गुण पाए गए हैं जिनको प्रयोग में लाकर चेहरे और त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद मिल सकती है?