फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये छोटी सी चीज डायबिटीज को करेगी कंट्रोल, घरेलू नुस्खों में किया जाता है इस्तेमाल

Sun, 01 Mar 2020 06:07 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
डायबिटीज
डायबिटीज खराब लाइफस्टाइल की वजह से होने वाले रोगों में से एक है। मधुमेह में ब्लड शुगर लेवल अनकंट्रोल हो जाता है, जिसे कंट्रोल करना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में कई घरेलू नुस्खे भी हैं जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए लाभकारी माने जाते हैं लेकिन ज्यादा नुस्खों में इस्तेमाल होने वाली एक चीज डाइबिटीज के लिए रामबाण हो सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
इस चीज का नाम है हल्दी। जी हां, वो कहते हैं न कि हल्दी हर रोग का इलाज होती है... शरीर में अंदरूनी चोट लगने पर जब मां हल्दी डालकर दूध पीने के लिए कहती है, तो बच्चे इसको पीने से दूर भागते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हल्दी से टाइप-2 डायबिटीज तक ठीक की जा सकती है। डायबिटीज में हल्दी के सेवन से शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। यह कई शोध साबित कर चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 5
खरोंच के निशान, मोच, जख्म और सूजन को ठीक करने के लिए हल्दी को सदियों से इस्तेमाल में लाया जा रहा है। भारत में लोगों द्वारा लिए जा रहे फास्ट फूड की वजह से करक्यूमिन (हल्दी) को लेने की मात्रा कम हो गई है, जिससे टाइप-2 डायबिटीज की समस्या बढ़ती जा रही है।

4 of 5
मधुमेह - फोटो : social media
डायबिटीज के रोगी को हल्दी खाने के फायदे होते है। हल्दी में एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं। इसके साथ ही साथ इसमें एंटीइंफ्लामेटरी गुण भी होते हैं, जो शरीर में इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाने में मददगार हैं। ऐसे में जब आपके शरीर में इंसुलिन अधिक बनेगा तो ब्लड शुगर लेवल कम होने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डायबिटीज के रोगी रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध ले सकते हैं। यह उनकी सेहत के लिए अच्छा है एक ओर जहां यह हड्डियों को मजबूत बनाएगा वहीं दूसरी ओर यह डायबिटीज और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करेगा। आप चाहें तो इसमें दालचीनी का इस्तेमाल भी करक सकते हैं।

नोटः यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। यदि आप किसी बीमारी  के मरीज हैं तो सबसे पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें