फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम के खाने और सुबह के नाश्ते के बीच उपवास करना वजन नियंत्रित रखने का कारगर तरीका: स्टडी

Sun, 01 Mar 2020 04:54 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
मोटापा कम करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। योगासन, जिम, मॉर्निंग वॉक, वर्कआउट से लेकर डाइटिंग तक करते हैं। लेकिन इसमें कुछ ही तरीके कारगर साबित होते हैं। हाल में हुई एक स्टडी के अनुसार, आप दिन के किस वक्त भोजन करते हैं, इससे यह पता चल पाता है कि आपका शरीर कितनी कैलोरी खपा पाएगा। आइए जानते हैं ये स्टडी और क्या कहती है:
विज्ञापन

2 of 5
मोटापा
इस स्टडी के अनुसार नाश्ता न करना और रात में कुछ न कुछ खाते रहने से वसा खपाने में देरी होती है। शाम के खाने से लेकर सुबह के नाश्ते तक रोजाना उपवास करना वजन को नियंत्रण में रखने का सबसे अनुकूल तरीका है। यह स्टडी ‘पीएलओएस बायोलॉजी’ पत्रिका में प्रकाशित हुई है। 
विज्ञापन

3 of 5
सुबह का नाश्ता
अमेरिका की वेंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी के केविन कैली समेत अन्य शोधकर्ताओं का कहना है कि वजन घटने या बढ़ने के बीच का संतुलन मुख्य रूप से आहार, भोजन की मात्रा और एक व्यक्ति कितनी कसरत करता है, इस बात पर निर्भर करता है।

4 of 5
fat - फोटो : social media
वैज्ञानिकों का कहना है कि दिन के जिस वक्त सबसे ज्यादा खाना खाया जाता है उससे भी यह निर्धारित होता है कि एक व्यक्ति कैलोरी को कितने बेहतर तरीके से खपा पाता है। उनका कहना है कि ‘बॉडी क्लॉक’ इस तरह से बना हुआ होता है जो सोते वक्त शरीर के वसा को खपाने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुबह का नाश्ता
वैज्ञानिकों ने कहा कि इसका नतीजा यह होता है कि जब लोग नाश्ता नहीं करते और रात में हल्का-पुल्का खाते रहते हैं तो इससे वसा को खपाने में देरी होती है। इस कारण हमारा वजन भी बढ़ने लगता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें