फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस तिल में है बड़े-बड़े गुण, इन सात बीमारियों में देता है राहत, दिमाग को रखता है चुस्त

Wed, 27 Nov 2019 09:39 AM IST
Nilesh Kumar लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
til
खाने-पीने के लिए सर्दियों का मौसम शानदार होता है। एक तरफ जहां मौसमी फलों की बहार रहती है, तो दूसरी ओर घर में तैयार की गई चीजें भी ज्यादा दिन टिक जाती हैं। खासकर, मकर संक्रांति में तिल के लड्डू तो लोग बड़े चाव के साथ खाते हैं। तिल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। छोटे से तिल में बड़े-बड़े गुण होते हैं। आइए, जानते हैं कि तिल का सेवन करने से किन-किन बीमारियों में राहत मिलती है और इसके क्या-क्या फायदे हैं:
विज्ञापन

2 of 7
constipation
कब्ज से दिलाए राहत
सर्दियों में तिल खाने से शरीर की खोई हुई ऊर्जा शक्ति भी वापस आती है। तिल से बनी चीजें खाने से आपको कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। काले तिल को चबाकर खाने और फिर ठंडा पानी पीने से बवासीर की समस्या भी कम होती है।
विज्ञापन

3 of 7
सूखी खांसी और कान के दर्द में भी आराम
कुछ लोगों की खांसी जल्दी जाने का नाम ही नहीं लेती है। खासकर, सूखी खांसी है, तो तिल के साथ थोड़ी से मिश्री खाने से भी लाभ मिलता है। तिल के तेल में लहसुन की एक कली डालकर हल्का गर्म कर इसे कान में डालने पर कान का दर्द दूर होता है। तेल से जब आप शरीर की मालिश करते हैं, तो दर्द में राहत मिलती है।

4 of 7
Heart attack
कम करे हार्ट अटैक का खतरा
तिल में मौजूद मोनो-सैचुरेटेड फैटी एसिड शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है। यह दिल की बीमारियों और खासकर हार्ट अटैक का खतरा कम करता है।
विज्ञापन

5 of 7
hair fall
बालों का पकना और झड़ना करे बंद
तिल बालों के लिए भी पोषक और फायदेमंद होता है। तिल के तेल का इस्तेमाल बालों में करने से बहुत लाभ होता है। तिल से बनी चीजों का सेवन करने से भी बालों का असमय पकना और झड़ना बंद हो जाएगा।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : pixa
चेहरे की रंगत निखारे
तिल की एक और खासियत ये है कि यह चेहरे की रंगत को भी निखारता है। तिल के कुछ दाने को दूध में डालकर उसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। इससे रंगत निखरती है। तिल के तेल की मालिश से त्वचा भी स्वस्थ रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
तनाव और चिंता करे दूर
तिल मानसिक समस्याओं में भी फायदेमंद होता है। यह तनाव, अवसाद, चिंता आदि को कम करता है। हर दिन थोड़ी मात्रा में तिल खाने से दिमाग चुस्त-दुरुस्त रहता है। इसके सेवन से मानसिक परेशानियां दूर होती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें