फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2023: होली खेलने के बाद महसूस कर रहे हैं थकान और सुस्ती? इन उपायों से पा सकते हैं तुरंत ऊर्जा

Thu, 09 Mar 2023 10:31 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
होली के बाद हो सकती है थकान - फोटो : Pixabay
होली आनंद और उत्साह का त्योहार है। एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाना, पकवान-मिठाइयां खाना, प्यार बांटना इस त्योहार को कई मायनों में खास बनाता है। हालांकि सुबह से होली खेलने के बाद दोपहर बाद शरीर से पूरी ऊर्जा खत्म हो जाती है। होली खेलने के बाद आप बुझे-बुझे से महसूस करने लगते हैं। असल में रंगों के कारण शरीर में कई तरह की रसायनिक प्रतिक्रियाएं होती हैं, इसके अलावा होली खेलने के दौरान अक्सर हम हाइड्रेशन का ध्यान नहीं रख पाते हैं, यही कारण है कि आप शाम होते-होते बिल्कुल थका-थका सा महसूस कर सकते हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक होली के त्योहार के दौरान किसी भी तरह से अपनी सेहत को लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए। पहले से ही बीमारियों के शिकार लोगों को और भी ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। होली के दिन आहार और हाइड्रेशन का विशेष ध्यान रखें जिससे पूरे दिन शरीर को ऊर्जावान बनाए रखा जा सके और होली के पोस्ट इफेक्ट को कम किया जा सके। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि होली खेलने के बाद किन उपायों को प्रयोग में लाकर शरीर से थकान को दूर करके दोबारा से ऊर्जा प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
होली खेलने के बाद शरीर में हो सकती है गंभीर थकान - फोटो : iStock
होली खेलने के बाद लें पौष्टिक आहार
होली खेलने के बाद शरीर का सुस्त और थका हुआ महसूस होना बहुत सामान्य है। रंग खेलने और दौड़-भाग में शरीर की ऊर्जा का क्षरण हो जाता है, ऐसे में होली खेलने के बाद स्वस्थ आहार का सेवन बहुत आवश्यक है। इसके लिए हल्का भोजन, फल, जूस आदि का सेवन कर सकते हैं। भारी या तली-भुनी चीजों का सेवन न करें। आहार में फाइबर युक्त फलों को शामिल करें। चने, सेब, पपीता, छाछ आदि का सेवन करके आप आसानी से शरीर को ऊर्जावान बना सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बहुत फायदेमंद है नींबू पानी का सेवन - फोटो : Getty Images
नींबू पानी पीने के लाभ
होली के दौरान और बाद में शरीर के हाइड्रेशन का ध्यान रखना बहुत आवश्यक होता है। ऐसा करके आप ऊर्जा के स्तर को बेहतर बनाए रख सकते हैं। होली खेलने के बाद नींबू-पानी पीने से आपको कई तरह से लाभ मिल सकता है। यह न सिर्फ शरीर में पानी की कमी होने से बचाएगा साथ ही शरीर को डिटॉक्स करने में भी काफी मददगार हो सकता है। 

4 of 5
नींद लेने से मिलती है एनर्जी - फोटो : iStock
छोटी सी झपकी है कारगर
होली खेलने के बाद नहाकर पौष्टिक चीजों का सेवन करें और इसके बाद आधे-एक घंटे की छोटी सी नींद ले लें। यह हल्की से झपकी शरीर को दोबारा से ऊर्जावान बनाने में आपकी मदद कर सकती है। थकान और सुस्ती से राहत दिलाने और शरीर को आराम पहुंचाने में इस उपाय से आपको लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कॉफी में एनर्जी बूस्टर प्रभाव - फोटो : iStock
चाय-कॉफी कर देगा आपको रिफ्रेश
थकान और सुस्ती को दूर करने के लिए चाय-कॉफी का सेवन करना भी आपके लिए लाभदायक हो सकता है। इन पेय में कैफीन पाया जाता है जो शरीर से थकान की भावना को कम करने में आपके लिए मददगार हो सकते हैं। एक कप कॉफी आपको दोबारा से रिफ्रेश करने में काफी मदद कर सकती है। पर ध्यान रहे, बहुत अधिक मात्रा में कैफीन के सेवन को शरीर के लिए नुकसानदायक माना जाता है।

----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें