फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2020: रंग खेलने के लिए पहनते हैं काफी पुराने कपड़े तो बदल दें ये आदत, होंगी ये परेशानियां

Tue, 10 Mar 2020 07:45 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
होली खेलते छात्र(File Photo) - फोटो : अमर उजाला
होली पर कई लोग रंग खेलने के लिए पुराने कपड़े पहनकर दोस्तों के बीच आते हैं। ऐसा करना आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी किस्मत भी बिगाड़ सकता है। होली खेलने के लिए पुराने कपड़े निकालने वाले लोग इस बार ऐसा करने से पहले एक बार फिर सोच लें। इससे तरह-तरह की दिक्कते हों सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे...
विज्ञापन

2 of 6
Stomach pain
पेट दर्द 
स्वास्थ्य की दृष्टि से अगर देखा जाए तो पुराने कपड़े पहनने से व्यक्ति कई तरह के रोगों की चपेट में आ सकता है। पिछले साल पहने हुए पुराने टाइट कपड़े पहनने से आमाशय पर दबाव पड़ने लगता है। जिसकी वजह से उदर में वायु, डकार आदि की तकलीफें हो जाती हैं। अमेरिकी इंटरनिस्ट इन स्टेमफोर्ड  डॉ.आक्टेवियो बेस्सा के अनुसार तंग कपड़े पहनने से आंतों की गति भी प्रभावित होती है, जिसकी वजह से भोजन के दो तीन घंटे बाद ही पेटदर्द होने लगता है। 
विज्ञापन

3 of 6
होली - फोटो : अमर उजाला
यीस्ट संक्रमण
बता दें, इस मौसम में लोग कैंडिडा यीस्ट नाम के त्वचा के संक्रमण से सबसे ज्यादा पीड़ित रहते हैं। इस संक्रमण के चलते लोग खुद को नोंचने की हद तक खुजली करते रहते है। अगर इस समस्या को अनदेखा किया जाए तो यह दर्दकारी भी होता है। इस तरह का संक्रमण अक्सर पुराने टाइट कपड़े पहनने से शरीर के पसीनेदार और गर्म स्थानों को अपनी चपेट में लेता है।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
टाइट कपड़ों से हवा का संचार कम होने की वजह से यीस्ट की संख्या में तेजी से वृद्धि होती है। जकार्ता के आर.एस.सी.एम. की डर्मेटोलाजी क्लीनिक के त्वचा और गुप्तरोग विभाग के डॉ. ब्रेमोनो के अनुसार सभी प्रकार के तंग कपड़े अनेक तरह के त्वचारोग देने में सक्षम हैं, जिसकी वजह से त्वचा पर सफेद, भुरे या लाल चकते या रिंगवर्म संक्रमण या केन्डीडा का संक्रमण हो जाता है। 
विज्ञापन

5 of 6
jyotish
ज्योतिष शास्त्र की माने तो पुराने और फटे कपड़े व्यक्ति के शुक्र को प्रभावित करते हैं। शुक्र प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन की मधुरता के लिए उत्तरदायी ग्रह माना गया है। ज्योतिष के अनुसार फटे कपड़े पहनने से हमारी शारीरिक क्षमता एवं ऊर्जा नष्ट होती है। इसके अलावा व्यक्ति का तन-मन शिथिल होकर अनेक बीमारियों को जन्म दे देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
osho - फोटो : अमर उजाला
ओशो के मुताबिक संपन्न समाज में उत्सव प्रवेश कर सकता है, गरीब समाज में उत्सव प्रवेश नहीं कर सकता। गरीब समाज में उत्सव धीरे-धीरे विदा होता जाता है। ऐसे लोगों के लिए उत्सव भी फिर एक काम बनकर रह जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें