फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाद के साथ सुंदरता का संगम, इंदौर के 'छप्पन' में लीजिए खानपान और जायके का आनंद

Mon, 09 Mar 2020 04:45 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Chappan market, Indore - फोटो : Amar Ujala
खानपान के मामले में मध्यप्रदेश का इंदौर शहर देश दुनिया में जाना जाता है। यहां के जायके विश्वभर में मशहूर हैं और यही कारण है कि यहां पहुंचने वाले विदेशी पर्यटक यहां का स्वाद नहीं भूल पाते। चाहे जलेबी-पोहा हो या यहां के चाट-पकौड़े या फिर मूंग का जायकेदार हलवा। बात जब इंदौर के जायके की हो तो यहां की मशहूर जगह छप्पन का नाम जरूर आता है। यह मशहूर जगह अपने नए कलेवर में लोगों का स्वागत करने के लिए तैयार हो चुकी है। आइए, जानते हैं कि क्या कुछ खास जुड़ गया है जो यहां के आकर्षण और सुंदरता में चार चांद लगाने वाले हैं: 
विज्ञापन

2 of 7
Chappan Market, Indore - फोटो : Amar Ujala
छप्पन, जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि यहां एक साथ 56 दुकानें होने के कारण इसका नाम पड़ा। इंदौर को जानने वाला जब कभी भी यहां आता है तो छप्पन जाना नहीं भूलता। खासकर शाम को यहां की रौनक देखते ही बनती है। यहां आपके लिए पोहा-जलेबी, चाट और हॉट डॉग से लेकर साउथ इंडियन, पानीपुरी, चाइनीज सभी तरह के व्यंजन मिलते हैं। इंदौरियों के लिए तो यह जगह मस्ती करने वाली है। यहां जन्मदिन से लेकर शादी की सालगिरह मनाने भी युवा अपने दोस्तों संग जुटते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
Chappan Market, Indore - फोटो : sa
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इंदौर नगर निगम ने करीब चार करोड़ रुपये की लागत से छप्पन दुकान को विश्वस्तरीय स्मार्ट मार्केट के रूप में तैयार करने की योजना बनाई थी, जोकि लगभग पूरी हो चुकी है। यहां 400 वर्गमीटर में तैयार किया फरारी शेड लगया गया है। साथ ही तीन बूम बेरियर लगाकर इस मार्केट को 'नो व्हीकल जोन' बनाया गया है। साथ ही इसका सौंदर्यीकरण भी किया गया है। कुल मिलाकर लोग यहां इंदौरी जायके के साथ सुंदरता का आनंद भी ले सकेंगे। 

4 of 7
Chappan Bhog Market, Indore
आपको जानकर अच्छा लगेगा कि इंदौर नगर निगम ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 56 दुकान के कायाकल्प का काम 56 दिन की बजाय 53 दिन में ही पूरा कर लिया। इसके कायाकल्प के लिए पहली बार ऐसा हुआ, जब छह दिन तक यहां की दुकानें बंद रहीं। सौंदर्यीकरण में यहां के दुकानदारों का भी योगदान रहा। होली के एक दिन पहले सोमवार को दुकानें नए स्वरूप में नजर आई। 
विज्ञापन

5 of 7
Chappan Bhog Market, Indore
इससे पहले रविवार को इस परिसर में 56 दुकान की ओर एमएस का गेट और 400 वर्गमीटर में फरारी शेड लगावाए जाने के साथ आकर्षक लाइटिंग और साउंड के बाद यहां की सुंदरता को चार चांद लग गए। शाम की रौनक तब और बढ़ जाएगी, जब डिजाइनर एलईडी लाइट संगीत के साथ तालमेल बिठाती चमकती नजर आएगी। 
विज्ञापन

6 of 7
Chappan Market, Indore - फोटो : Amar Ujala
56 दुकान के सामने अब वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए दोनों ओर स्टील के बोलार्ड लगाए गए हैं। इस परिसर में दोनों ओर से एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई है, जिसके बारे में बताया जा रहा है कि यहां क्रिकेट मैच का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। इस परिसर में करीब 2000 लोग एक साथ जायके का आनंद ले सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Chappan market, Indore - फोटो : Amar Ujala
34 सीसीटीवी कैमरे इस परिसर में सुरक्षा के लिहाज से निगरानी रखेंगे। दुकानों के सामने खास तरह की नागिन बेंच लगाई गई है, जहां बैठकर लोग एलईडी पर लाइव मैच का आनंद लेते हुए व्यंजनों का स्वाद लेंगे। लाइटिंग और साउंड का काम देख रहे छत्तीसगढ़ के युवाओं की टीम के सदस्य सिद्धांत राय के मुताबिक फ्लड लाइट के साथ म्यूजिक सिस्टम को जोड़ा गया है। संगीत के अनुसार लाइटें भी जलेंगीं। कुल मिलाकर यहां आने वाले लोगों के लिए अनुभव और ज्यादा अनूठा होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें