फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: ज्यादा नमक खाने से बढ़ता है ब्लड प्रेशर, तो क्या नमक खाना बिल्कुल बंद कर देना चाहिए?

Mon, 31 Mar 2025 09:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कितना नमक खाना चाहिए? - फोटो : Freepik
दुनियाभर में जिस तरह से क्रॉनिक बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है उसे देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अपनी लाइफस्टाइल और आहार को ठीक रखने की सलाह देते हैं। जिन चीजों के सेवन को सबसे नुकसानदायक माना जाता रहा है, उनमें नमक और चीनी प्रमुख हैं। ज्यादा चीनी खाने से डायबिटीज और मोटापे का खतरा रहता है वहीं नमक की अधिकता ब्लड प्रेशर और हृदय रोगों के खतरे को बढ़ाने वाली हो सकती है। 

नमक खाने के बारे में स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ज्यादा सोडियम या खाने का नमक ब्लड प्रेशर जरूर बढ़ाता है पर इसे पूरी तरह से छोड़ देना भी ठीक नहीं है। ज्यादा नमक खाना हाई ब्लड प्रेशर का कारण बनता है, जिससे किडनी और हृदय को नुकसान पहुंचाता है हालांकि अगर आप नमक खाना बिल्कुल बंद कर देते हैं तो इससे हाइपोटेंशन (लो ब्लड प्रेशर), मांसपेशियों की कमजोरी और हृदय की समस्याएं हो सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा - फोटो : Freepik.com
ज्यादा नमक खाना सेहत के लिए ठीक नहीं

नमक (सोडियम) का सेवन शरीर के लिए आवश्यक है, लेकिन इसकी अधिकता या अत्यधिक कमी दोनों ही स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के विशेषज्ञ कहते हैं प्रतिदिन 5 ग्राम से अधिक मात्रा में नमक खाने वाले लोगों में हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोग की आशंका 23% अधिक होती है। इतना ही नहीं इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
किडनी की समस्या - फोटो : Freepik.com
किडनी और हड्डियों पर असर

अधिक मात्रा में नमक का सेवन किडनी पर भी अतिरिक्त दबाव बढ़ाता है, जिससे किडनी फेलियर का जोखिम बढ़ सकता है। नेशनल किडनी फाउंडेशन के अनुसार, ज्यादा सोडियम किडनी में पथरी  बनने की समस्या को भी बढ़ाता है।

ये आदत हड्डियों की सेहत के लिए भी ठीक नहीं है। ज्यादा नमक खाने से कैल्शियम की कमी हो सकती है जिससे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रीशन के अनुसार, ज्यादा नमक खाने से पेशाब के माध्यम से कैल्शियम का उत्सर्जन बढ़ जाता है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा हो सकता है।

4 of 5
थकान-कमजोरी के कारण - फोटो : Freepik.com
नमक खाना बंद कर देना भी ठीक नहीं

ज्यादा नमक खाने के तो कई नुकसान हैं पर अगर आप इसका सेवन बिल्कुल कम कर देते हैं तो इससे भी शरीर पर नकारात्मक असर हो सकता है। हमारे शरीर को संयमित मात्रा में सोडियम की आवश्यकता होती है। इसकी कमी से ब्लड प्रेशर लो हो सकता है, जिससे चक्कर आना, बेहोशी और कमजोरी महसूस जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। 

हाई सोडियम की तरह लो सोडियम भी हृदय स्वास्थ्य के लिए दिक्कतें बढ़ाने वाला हो सकता है। जर्नल ऑफ हाइपरटेंशन में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर आप लंबे समय तक बहुत कम मात्रा में नमक खाने लगते हैं तो इससे हाइपोटेंशन (लो बीपी) और हार्ट फेलियर का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संयमित मात्रा में खाएं नमक - फोटो : Adobe stock
संयमित मात्रा में करें सेवन

नमक की कमी से शरीर में सोडियम का स्तर असंतुलित होने लगता है, जिससे भ्रम, मस्तिष्क की सूजन और कोमा जैसी गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार स्वस्थ रहने के लिए दिन में 5 ग्राम तक (1 बड़ा चम्मच) नमक खा सकते हैं। बच्चों के लिए ये मात्रा आधी है। प्रोसेस्ड फूड और जंक फूड (चिप्स, नमकीन) में भी छिपा नमक होता है इसलिए इनसे बचें। संतुलित मात्रा में नमक का सेवन करके शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है।


-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें