ब्लड शुगर का अक्सर बढ़ा रहना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। शुगर की बीमारी धीरे-धीरे पूरे शरीर को खोखला करती जाती है, यही कारण है कि डायबिटीज के मरीजों में आंखों, किडनी, हृदय रोग और तंत्रिकाओं की समस्या होने का खतरा बना रहता है। यदि आप भी डायबिटीज के शिकार हैं और इसके कारण होने वाली जटिलताओं से बचे रहना चाहते हैं तो शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें।
डॉक्टर कहते हैं, सिर्फ दवाइयों से शुगर को कंट्रोल नहीं रखा जा सकता है। इसके लिए आपको लाइफस्टाइल और खान-पान में भी सुधार करने की जरूरत है। क्या आप जानते हैं कि कुछ सब्जियों में इतने प्रभावी गुण होते हैं जो शुगर को बेहतर तरीके से नियंत्रित रखने में आपके लिए मददगार हो सकते हैं।