कैंसर कोशिकाओं में वृद्धि को कैसे रोकें?
- फोटो : Adobe stock photos
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
इस अध्यन में 50-78 साल की उम्र के 30 लोगों को शामिल किया गया था, ये सभी अधिक वजन वाले या मोटापे का शिकार थे, जो कैंसर का खतरा बढ़ा देती है।
- हालांकि इनमें से किसी को भी कैंसर नहीं था। हर किसी ने 10 मिनट का हाई-इंटेंसिटी साइकिलिंग सेशन किया।
- इनके ब्लड सैंपल की जांच में 249 प्रोटीन पाए गए, जिनमें से 13 एक्सरसाइज के बाद बढ़ गए।
- इन प्रोटीन्स मेंइंटरल्यूकिन-6 (IL-6) भी शामिल है, जो डीएनए रिपेयर करने और कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में भी मददगार हो सकता है।
विशेषज्ञ कहते हैं, ये नतीजे बताते हैं कि आंत में कैंसर के खतरे को कम करने में व्यायाम की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है।
अध्ययन के प्रमुख लेखक डॉ. सैम ऑरेंज कहते हैं, खास बात यह है कि एक्सरसाइज सिर्फ स्वस्थ कोशिकाओं को ही फायदा नहीं पहुंचाती, बल्कि यह ब्लडस्ट्रीम के जरिए ऐसे सिग्नल भेजती है जो कैंसर सेल्स में हजारों जीन्स को सीधे प्रभावित कर सकते हैं। यह एक रोमांचक जानकारी है जिससे कैंसर के इलाज में सुधार हो सकता है।