किडनी के लिए खून की जांच
- फोटो : Freepik.com
क्रिएटिनिन नॉर्मल है फिर भी हो सकती है बीमारी
नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. प्रवीण शर्मा बताते हैं, किडनी की बीमारी के शुरुआती चरणों में क्रिएटिनिन सामान्य रह सकता है। इसलिए डॉक्टर ईजीएफआर टेस्ट कराने की भी सलाह दे सकते हैं।
- आसान भाषा में समझें तो ये टेस्ट बताता है कि किडनी खून को कितनी अच्छी तरह साफ कर रही है?
- किडनी की सही स्थिति को जानने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ मरीज की उम्र और शरीर की बनावट जैसी स्थितियों के साथ टेस्ट रिपोर्ट का आकलन करते हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, क्रिएटिनिन सामान्य आना राहत की बात है, लेकिन इसे देखकर अकेले यह नहीं कहा जा सकता कि किडनी पूरी तरह स्वस्थ है। जिन लोगों को पहले से डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या किडनी की बीमारी रही है डॉक्टर उनमें किडनी की पूरी स्थिति को जानने के लिए जरूरत के अनुसार पर दूसरे टेस्ट रिपोर्ट्स को भी देखते हैं।