फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ टिप्स: थकान और कमजोरी के पीछे मैग्नीशियम की कमी तो नहीं है कारण? यहां जानिए

Fri, 02 Oct 2026 08:14 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मैग्नीशियम शरीर की नसों, मांसपेशियों, ऊर्जा, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और दिल की धड़कन के लिए जरूरी है। इसकी कमी में थकान, कमजोरी, ऐंठन, झनझनाहट और गंभीर स्थिति में दिल की धड़कन बिगड़ सकती है। 
विज्ञापन
1 of 5
थकान की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI
शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को ऐसे आहार के सेवन की सलाह देते हैं जिससे जरूरी पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति हो सके। न्यूट्रिशन की बात होती ही सबसे पहले हमारे दिमाग में विटामिन्स-प्रोटीन्स का ख्याल आता है। पर क्या आप जानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए हमें नियमित रूप से आहार से मिनरल्स की भी आवश्यकता होती है। मिनरल्स यानी खनिजों की जरूरत भले ही हमें कम मात्रा में होती है पर शरीर में इसकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है।

मैग्नीशियम ऐसी ही जरूरी मिनरल है, जो शरीर के कई कामकाज के लिए जरूरी है। पैरों में अचानक ऐंठन हुई या मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हुआ तो अक्सर लोग इसे मैग्नीशियम की कमी मान लेते हैं।

लेकिन क्या मैग्नीशियम का काम सिर्फ ऐंठन रोकना है? आइए इस बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मैग्नीशियम सेहत के लिए जरूरी - फोटो : Adobe Stock
मैग्नीशियम शरीर में क्या करता है?

मैग्नीशियम शरीर की 300 से ज्यादा रासायनिक प्रक्रियाओं में भूमिका निभाता है। यह नसों से संदेश पहुंचाने और मांसपेशियों को ठीक से काम करने में मदद करता है। दिल की धड़कन सामान्य रखने, शरीर में ऊर्जा बनाने और डीएनए जैसे जरूरी पदार्थों के निर्माण में भी इसका योगदान है।
 
  • शरीर में मौजूद मैग्नीशियम का बड़ा हिस्सा हड्डियों में जमा रहता है। अच्छी बात यह है कि यह कई ऐसी चीजों में मिलता है जो हम रोज खाते हैं। हालांकि कुछ लोगों में इसकी कमी का खतरा दूसरों से ज्यादा हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
थकान-कमजोरी की समस्या - फोटो : Freepik.com
कहीं आपमें मैग्नीशियम की कमी तो नहीं?

मैग्नीशियम की कमी होने पर शुरुआत में भूख कम लगने, मतली-उल्टी, थकान और कमजोरी जैसे लक्षण दिख सकते हैं। 
 
  • हालांकि अगर इसपर ध्यान न दिया जाए और मैग्नीशियम की कमी ज्यादा बढ़ जाए तो इसके कारण हाथ-पैर में झनझनाहट या सुन्नपन, मांसपेशियों में ऐंठन और खिंचाव हो सकता है। 
  • गंभीर स्थिति में दौरे पड़ने और दिल की धड़कनों में अनियमितता भी हो सकती है। 
  • मैग्नीशियम कम होने से ऊर्जा का स्तर भी प्रभावित हो जाता है जिसके कारण शरीर हर समय थका हुआ महसूस करता है।

4 of 5
डायबिटीज की समस्या - फोटो : Freepik.com
लो-मैग्नीशियम का जोखिम

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिन लोगों को आंतों में गड़बड़ी है जिससे पोषक तत्वों के अवशोषण में परेशानी होती है उनमें लो-मैग्नीशियम का जोखिम हो सकता है।
 
  • टाइप-2 डायबिटीज, ज्यादा शराब पीना या उम्र ज्यादा है तो इससे भी मैग्नीशियम की कमी का खतरा बढ़ सकता है।
  • कुछ दवाएं भी शरीर में मैग्नीशियम का स्तर प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए बार-बार ऐंठन होने पर खुद से सप्लीमेंट शुरू करने के बजाय इसकी वजह समझना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डाइट में करें सुधार - फोटो : Freepik.com
खाने की किन चीजों से मिलेगा मैग्नीशियम?

मैग्नीशियम के लिए सप्लीमेंट पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। कद्दू के बीज, चिया सीड्स, बादाम-काजू, मूंगफली और साबुत अनाज इसके अच्छे स्रोत हैं। 28 ग्राम कद्दू के बीज में लगभग 156 मिलीग्राम, चिया सीड्स में 111 मिलीग्राम और बादाम में करीब 80 मिलीग्राम मैग्नीशियम मिलता है। वयस्क पुरुषों को आमतौर पर रोज 400-420 मिलीग्राम और महिलाओं को 310-320 मिलीग्राम मैग्नीशियम की जरूरत होती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आहार में सुधार करके मैग्नीशियम की कमी को पूरा किया जा सकता है। हर बार इसके सप्लीमेंट्स लेने की जरूरत नहीं होती। अगर आपको पहले से कोई बीमारी है या फिर कोई दवा चल रही है तो बिना डॉक्टर की सलाह के खुद से कोई सप्लीमेंट या डाइट न शुरू करें।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें