फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Liver Problem: लिवर की बढ़ती समस्याओं को लेकर रहें सावधान, ऐसे 'हिडेन' लक्षणों को बिल्कुल न करें अनदेखा

Fri, 19 Apr 2024 09:26 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
लिवर में होने वाली दिक्कतें - फोटो : istock
लिवर रोगों का खतरा दुनियाभर में बढ़ता हुआ देखा जा रहा है। हर उम्र के व्यक्तियों को इस समस्या का शिकार पाया जा रहा है। अध्ययनकर्ताओं ने बताया, लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी से लिवर सहित संपूर्ण स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है,  इसलिए जरूरी है कि हम सभी लिवर को स्वस्थ रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। 

आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि युवाओं में फैटी लिवर तेजी से उभरती स्वास्थ्य समस्या है। इसके अलावा शराब-धूम्रपान का सेवन करने वालों में लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा अधिक देखा जाता रहा है। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि ज्यादातर लिवर की बीमारियों में शुरुआती समय में कोई भी लक्षण नजर नहीं आते हैं। यही कारण है कि इन समस्याओं का समय पर निदान भी नहीं हो पाता है।
विज्ञापन

2 of 5
लिवर की समस्याएं - फोटो : istock
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

डॉक्टर्स बताते हैं, फैटी लिवर रोग जैसी लिवर को क्षति पहुंचाने वाली गंभीर समस्याएं बिना लक्षणों के भी विकसित हो सकती हैं। लिवर में वसा का जमा होना गंभीर है जिससे न सिर्फ लिवर का सामान्य कामकाज बाधित हो जाता है, साथ ही ये समय के साथ लिवर के ऊतकों को भी खराब करने लगती है। इतना ही नहीं फैटी लिवर पर अगर ध्यान न दिया जाए तो इसके कारण लिवर सिरोसिस, लिवर फेलियर जैसी दिक्कतों के होने का खतरा बढ़ जाता है।

लिवर की समस्याओं से बचाव के लिए जरूरी है कि इसके 'हिडेन सिम्टम्स' पर समय पर ध्यान देकर इलाज प्राप्त किया जाए। 
विज्ञापन

3 of 5
थकान की समस्या - फोटो : istock
थकान और भूख कम लगने की दिक्कत

लिवर की बीमारियों में पाचन विकारों का होना सामान्य है। लिवर की समस्याओं के शुरुआती स्थिति में आपको पर्याप्त आराम के बावजूद हर समय अत्यधिक थकान महसूस होती रह सकती है। आपके लिवर की कार्यक्षमता में गिरावट भी आ सकती है। इसके साथ ही आपको भूख में भी अप्रत्याशित कमी होने लगती है। इन कारणों से वजन कम होना, थकान का होना सामान्य है। लिवर के इस तरह के लक्षणों पर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए। 

4 of 5
पाचन की दिक्कत - फोटो : istock
पाचन स्वास्थ्य की दिक्कतें

लिवर की तमाम बीमारियों में सबसे पहले आपको पाचन की दिक्कतें होती हैं। बार-बार मतली या उल्टी का अनुभव होने से लेकर गंभीर स्थितियों में उल्टी के साथ खून आने को भी लिवर की बीमारी का संकेत माना जाता है। इसके अलावा फैटी लिवर जैसी स्थितियों के शिकार लोगों को अक्सर पेट में दर्द बने रहने की दिक्कत होती है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ पेट में होने वाली किसी भी समस्या पर गंभीरता से ध्यान देने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीलिया के लक्षण - फोटो : istock
पीलिया और पेशाब के रंग में बदलाव 

त्वचा और आंखों का पीला पड़ना लिवर की खराबी का संकेत देता है। ऐसे मामलों में किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ली जानी चाहिए। अगर आपको बार-बार पीलिया की समस्या होती रहती है, मूत्र का रंग सामान्य से अधिक गहरा पीला दिखाई देता है तो इसे संभावित रूप से लिवर संबंधी बीमारियों का संकेत माना जाता है। लिवर रोगियों को पीलिया होना सामान्य है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें