थायरॉइ़ड की समस्या
- फोटो : Adobe Stock
थायरॉइड के कारण बालों की दिक्कत
थायरॉयड गर्दन में मौजूद एक ग्रंथि है जो शरीर के कई कामों को नियंत्रित करने वाले हार्मोन बनाती है। थायरॉयड की समस्या होने पर बाल पतले हो सकते हैं, ज्यादा झड़ने लगते हैं या उनकी बनावट बदल सकती है। अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी के अनुसार थायरॉइड का बढ़ना या घटना दोनों ही समस्या को बालों से संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं।
- अगर बाल झड़ने के साथ लगातार थकान, वजन कम होने या बढ़ने, ज्यादा ठंड लगने, कब्ज और त्वचा की दिक्कतें बनी रहती हैं तो डॉक्टर से मिलकर थायरॉइड की जांच जरूर करा लेना चाहिए।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आनुवंशिकता हेयर फॉल के सबसे आम कारणों में से एक है। यदि आपके परिवार में पहले से किसी को बालों की समस्या या गंजापन रहा हो तो आपको कम उम्र से ही सावधान हो जाना चाहिए।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।