अश्वगंधा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
इस संग्रहालय में औषधियों के करीब दो हजार ऐसे नमूने प्रदर्शित किए गए हैं, जो आयुष मंत्रालय द्वारा प्रमाणित हैं। इन औषधीय पौधों में अश्वगंधा, कालमेघ, चिरैयता, दरुहद्रिका, मुलेठी, स्वीट कैलेमस आदि शामिल हैं। इंडिया साइंस वायर के मुताबिक, फार्माकोग्नॉसी विभाग के प्रमुख डॉ. शरद श्रीवास्तव ने बताया, 'इस संग्रहालय में रखे औषधीय नमूनों को देशभर से इकट्ठा किया गया है। इन नमूनों को इनके उपयोग किए जाने वाले भागों (जैसे जड़, छाल, पत्ते, तना और बीज आदि के आधार पर आयुष प्रणाली के अनुसार वर्गीकृत किया गया है।'