आखिर बच्चों को कोरोना वैक्सीन कब मिलेगी, यह पिछले कई महीनों से सिर्फ सवाल ही बना हुआ है, जिसका जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है। दरअसल, बच्चों को कोरोना वैक्सीन इसलिए नहीं लगाई जा रही है, क्योंकि इसके ट्रायल उनपर हुए ही नहीं हैं। हालांकि अब इस बात के संकेत मिले हैं कि मौजूद वैक्सीन बच्चों के लिए भी सुरक्षित है। द गार्डियन के मुताबिक, एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस्रायल में 12 से 16 वर्ष की आयु के सैकड़ों बच्चों को फाइजर-बायोएनटेक की वैक्सीन दी गई और उनमें से किसी में भी इसके गंभीर साइ़ड-इफेक्ट देखने को नहीं मिले। इससे यह संकेत मिलता है कि मौजूदा कोरोना वैक्सीन बच्चों के लिए भी सुरक्षित साबित हो सकती है।