फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्ट पेशेंट को ज्यादा होता है हीट स्ट्रोक का खतरा, ऐसे करें बचाव

Sun, 26 May 2019 12:22 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इन दिनों तापमान बढ़ता जा रहा है और लोग गर्मी से बेहाल हैं। तेज गर्मी और कड़क धूप में लू लगने का खतरा ज्यादा है। वैसे तो लू किसी को भी लग सकती है लेकिन हार्ट पेशेंट के लिए लू कुछ ज्यादा ही खतरनाक है। इसलिए ऐसे लोगों को गर्मी में ज्यादा ध्यान से रहने की जरूरत होती है जो दिल संबंधी बीमारियों से ग्रसित हैं। आइए जानते हैं हार्ट संबंधित मरीजों को लिए इन दिनों कैसे बचाव करना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
चिकित्सकों के अनुसार लू लगने की वजह से बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है मतलब शरीर में पानी की कमी हो जाती है। यही स्थिति नर्व्स में रिसाव और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। सांस फूलने लगती है और दिल पर प्रेशर बढ़ जाता है। इसलिए हार्ट पेशेंट्स को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

3 of 5
धूप में निकलने से पहले अपने शरीर को अच्छी तरह से ढक लें और सूती कपड़े पहनें। साथी में पानी, ग्लूकोज और नींबू रखें ताकि बीच-बीच में पीते रहें और आपकी बॉडी हाइड्रेट रहे। 

4 of 5
बेल का जूस भी हीट स्ट्रोक यानी लू से बचाने में फायदेमंद होता है। बेल के जूस में बीटा-कैरोटीन, थायमीन, राइबोफ्लेविन और विटामिन सी होता है जो सेहत का ख्याल रखता है। इसके अलावा सत्तू का घोल, छाछ और दही का भी सेवन करें। इससे हीट स्ट्रोक का खतरा कम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ज्यादा टाइट और गहरे रंग के कपड़े ना पहनें। खाली पेट बाहर ना जाएं और ज्यादा देर भूखे ना रहें। धूप से बचने के लिए छाते का इस्तेमाल करें। इसके अलावा चेहरे को भी कपड़े से ढक लें। प्याज का जूस भी लू लगने से बचाता है। आयुर्वेद के अनुसार लू से बचाने में प्याज का जूस काफी मददगार होता है। गर्मी के मौसम में मिलने वाली सब्जियों की तासीर ठंडी होती है और ऐसी सब्जियों का ज्यादा सेवन करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें