Heat Stroke Care Tips: अप्रैल का महीना चल रहा है, ऐसे में लू भी चलने लगी है। तो अगर आप इससे बचना चाहते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें। यहां हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
Heat Stroke Care Tips: अप्रैल का महीना शुरू होते ही गर्मी अपने तेवर दिखाने लगती है और कई इलाकों में लू चलना भी शुरू हो जाता है। तेज धूप और गर्म हवाएं न केवल शरीर को थका देती हैं, बल्कि गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी पैदा कर सकती हैं।
ऐसे में सबसे पहले आपके लिए ये समझना जरूरी है कि लू लगना है क्या? दरअसल, लू लगना यानी हीट स्ट्रोक एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर का तापमान अचानक बढ़ जाता है। खासतौर पर बच्चे, बुजुर्ग और बाहर काम करने वाले लोग इसके ज्यादा शिकार होते हैं।
ऐसे में जरूरी है कि समय रहते सावधानी बरती जाए और कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखा जाए। यहां इस लेख में हम आपको लू लगने के लक्षण के साथ इससे बचने के तरीके बताएंगे।
विज्ञापन
2 of 7
हीट स्ट्रोक होने पर क्या करें?
- फोटो : Adobe Stock Photos
पर्याप्त पानी पिएं
गर्मी में शरीर से पसीने के जरिए पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स तेजी से बाहर निकलते हैं। इससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है, जो कमजोरी, चक्कर और थकान का कारण बनती है। इसलिए दिनभर में बार-बार पानी पीना जरूरी है। साथ ही, आप नींबू पानी या ओआरएस जैसे पेय भी ले सकते हैं, जिससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है।
विज्ञापन
3 of 7
हीट स्ट्रोक होने पर क्या करें?
- फोटो : Adobe Stock Photos
धूप में बाहर निकलने से बचें
दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच सूरज की किरणें सबसे तेज होती हैं। इस दौरान बाहर निकलने से शरीर का तापमान तेजी से बढ़ सकता है, जिससे लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। अगर बाहर जाना जरूरी हो, तो सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढककर निकलें और सीधी धूप से बचें।
4 of 7
हीट स्ट्रोक होने पर क्या करें?
- फोटो : instagram
हल्के और ढीले कपड़े पहनें
गर्मी में सूती (कॉटन) और हल्के रंग के कपड़े पहनना सबसे अच्छा रहता है। ये कपड़े शरीर को ठंडा रखते हैं और पसीने को जल्दी सोख लेते हैं, जिससे शरीर का तापमान संतुलित रहता है। टाइट और सिंथेटिक कपड़े गर्मी को बढ़ा सकते हैं, इसलिए उनसे बचना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 7
हीट स्ट्रोक होने पर क्या करें?
- फोटो : Adobe Stock
ठंडे पेय पदार्थ लें
नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी और बेल का शरबत जैसे प्राकृतिक पेय शरीर को ठंडक देते हैं और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करते हैं। ये पेय न सिर्फ शरीर को ठंडा रखते हैं, बल्कि ऊर्जा भी बनाए रखते हैं, जिससे थकान कम होती है।
विज्ञापन
6 of 7
हीट स्ट्रोक होने पर क्या करें?
- फोटो : Adobe stock
संतुलित आहार लें
गर्मी में हल्का और पौष्टिक भोजन करना जरूरी है। ताजे फल, सब्जियां और सलाद शरीर को ठंडक देते हैं और पाचन को बेहतर बनाते हैं। ज्यादा तला-भुना, मसालेदार और भारी खाना शरीर का तापमान बढ़ा सकता है, जिससे लू का खतरा और बढ़ जाता है।
हीट स्ट्रोक होने पर क्या करें?
- फोटो : AI Image- Freepik
लू के लक्षण
चक्कर आना
तेज बुखार
कमजोरी और उल्टी
सिर दर्द
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।