दिल की गंभीर समस्याओं का खतरा
- फोटो : adobe stock images
कार्डियक अरेस्ट की दिक्कत होती क्यों है?
कार्डियक अरेस्ट का सबसे बड़ा कारण दिल की इलेक्ट्रिकल गतिविधि में गड़बड़ी होना है, जिससे दिल सही तरीके से धड़कना बंद कर देता है इसलिए दिल को स्वस्थ रखने वाले उपाय बहुत जरूरी हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार अत्यधिक तनाव, नींद की कमी, शारीरिक गतिविधियों की कमी, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल ये सभी हृदय रोगों के मुख्य कारण हैं। इसके चलते हार्ट अटैक हो या कार्डियक अरेस्ट, इन दोनों का खतरा बढ़ जाता है।
मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक धूम्रपान करने वालों और अत्यधिक शराब पीने वालों में दिल की इलेक्ट्रिकल सिस्टम प्रभावित होती है, जिससे अरेस्ट का खतरा और बढ़ जाता है। जिन लोगों के परिवार में पहले से किसी को ये समस्या रही है उन्हें और भी अलर्ट रहने की सलाह दी जाती है।