हृदय रोग क्यों होते हैं?
- फोटो : Freepik.com
हृदय रोगों के लिए कई कारणों को माना जाता है जिम्मेदार
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के विशेषज्ञ कहते हैं, हृदय रोग युवा वयस्कों में अधिक देखे जा रहे हैं। कई जोखिम कारकों को इसके लिए जिम्मेदार माना जा रहा है। इसमें धूम्रपान की आदत, हाई कोलेस्ट्रॉल, उच्च रक्तचाप, मोटापा, मधुमेह और व्यायाम की कमी प्रमुख है। इसके इतर जिन लोगों के परिवार में पहले से किसी को हृदय रोगों की दिक्कत रही है, यानी कि अगर आपमें हृदय रोगों की फैमिली हिस्ट्री रही है तो आपको और भी सावधान हो जाना चाहिए।
कुछ जोखिम कारकों पर सभी लोगों को ध्यान देते रहना चाहिए, जिससे समय रहते हृदय की समस्याओं के बारे में जाना जा सके।