हृदय रोगों के मामले, पिछले एक दशक में काफी तेजी से बढ़े हैं। बीमारियों और शारीरिक स्थितियों को लेकर आमतौर पर जो मिथक या भ्रांतियां लोगों में होती हैं, उनमें से एक है दिल की सेहत को लेकर लगाए जाने वाले कयास। यह माना जाता रहा है कि दिल के रोग या हार्ट अटैक पुरुषों को ज्यादा होता है। पर क्या आप जानते हैं कि दिल के रोगों का खतरा महिलाओं को भी उतना ही है जितना पुरुषों को, बल्कि समय के साथ महिलाओं में इसका प्रतिशत बढ़ता जा रहा है। इसलिए जरूरी है कि वक्त रहते इस मिथक से बाहर निकला जाए और बचाव को लेकर जानकरी रखी जाए।
ज्यादातर लोग यह मानकर चलते हैं कि सीने में दर्द, जकड़न, बाईं तरफ के शरीर में भारीपन या दर्द या सांस लेने में परेशानी आदि दिल की समस्या से जुड़े लक्षण होते हैं। जी हाँ, यह लक्षण हो सकते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि महिलाओं में ह्रदय रोग से जुड़े लक्षण अलग भी हो सकते हैं? आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।