पिछले कुछ वर्षों का डेटा उठाकर देखें तो पता चलता है कि हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों ने न सिर्फ स्वास्थ्य सेवाओं पर अतिरिक्त बोझ बढ़ा दिया बल्कि इसके कारण बड़ी संख्या में लोगों की मौतें भी हुईं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु के लोगों में हार्ट अटैक और इससे सबंधित जटिलताएं देखी गईं। सोशल मीडिया पर नाचते-गाते, हंसते-खेलते अचानक हार्ट अटैक आने से मौत के आपने भी तमाम मामले देखे-सुने होंगे।
ऐसा ही एक और मामला इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है जिसमें कथित तौर पर गुजरात के सूरत शहर में एक 27 वर्षीय कपड़ा व्यापारी की अचानक से बैठे-बैठे हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। उसकी उम्र महज 27 साल बताई जा रही है।
सोशल मीडिया पर लिखा गया है कि रिषभ गांधी नाम के व्यक्ति की पांच दिन पहले ही सगाई हुई थी। वह अपनी दुकान पर बैठे हुए थे, तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई।
इस तरह के मामले डराने वाले हैं, साथ ही ये भी सवाल खड़े करते हैं कि क्या हार्ट अटैक किसी को भी हो सकता है?