आहार विशेषज्ञ, सब्जियों और फलों के नियमित सेवन को काफी स्वास्थ्यवर्धक बताते हैं। विशेषकर यदि आप नियमित रूप से सब्जियों के जूस के सेवन की आदत बनाते हैं तो यह काफी फायदेमंद हो सकता है। सब्जियों के जूस आपके सिस्टम को पोषक तत्वों और एंटीऑक्सिडेंट्स की आवश्यक मात्रा प्रदान करते हैं। यह न केवल स्वाद में आपके लिए काफी अच्छे माने जाते हैं साथ ही सब्जियों की पोषकता आपको कई प्रकार की बीमारियों से सुरक्षित रखने में भी सहायक है। वेजिटेबल जूस के लिए आप कई प्रकार की मौसमी सब्जियों और साग को शामिल करके स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कच्ची, ताजी सब्जियों को सभी लोगों को अपने दैनिक आहार का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। जूस के रूप में इसका सेवन करना आपके लिए काफी बेहतर विकल्प हो सकता है। हालांकि इस बात का हमेशा ध्यान रहे कि ताजी सब्जियों के जूस के ही लाभ हैं, फ्रोजन या डिब्बाबंद जूस को ज्यादा फायदेमंद नहीं माना जाता है। इसलिए रोजाना हरी-ताजी सब्जियों के जूस के सेवन की आदत बनाएं। आइए जानते हैं कि आहार में किन सब्जियों के मिक्स जूस के शामिल करके बेहतर लाभ प्राप्त किया जा सकता है?