फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का हेल्थ टिप्स: नाश्ते में जरूर शामिल करें ये चार अंकुरित अनाज, कई पोषक तत्वों का माने जाते हैं खजाना

Tue, 05 Apr 2022 10:26 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अंकुरित अनाज खाने के क्या लाभ हैं? - फोटो : Pixabay
दिन की शुरुआत अंकुरित आहार के साथ करना सबसे सेहतमंद विकल्प माना जाता है। स्प्राउट्स में आपके नियमित आहार के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्व समाहित होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने में काफी मददगार हो सकते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि अनाज के अंकुरण की प्रक्रिया के परिणामस्वरूप उसमें बहुत ही कम समय में विटामिन सामग्रियों में वृद्धि हो जाती है। अंकुरित आहार फोलेट, मैग्नीशियम, फास्फोरस और कई तरह के अन्य विटामिन्स में काफी उच्च माने जाते हैं, जिनका नियमित रूप से नाश्ते में सेवन करना आपकी सेहत को गजब का बूस्ट दे सकता है।

बहुत ही सामान्य सी प्रक्रिया के साथ अनाजों का अंकुरण किया जा सकता है। रात में सूती कपड़े में अनाज को बांधकर भिगो देने से उसमें अंकुर निकल आते हैं। सुबह उसे अच्छी तरह से धुलकर नाश्ते के रूप में सेवन किया जा सकता है। अध्ययनों में अंकुरित अनाजों को शरीर की शक्ति बढ़ाने के साथ ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं को कंट्रोल करने में भी काफी कारगर पाया गया है। आइए आगे विस्तार से जानते हैं कि किन अनाजों को अंकुरित करके उसका सेवन करना आपकी सेहत के लिए विशेष लाभदायक हो सकता है?
विज्ञापन

2 of 5
अंकुरित आहार के फायदे - फोटो : getty images
अंकुरित दालें
हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के अनुसार, अंकुरित दालें विटामिन-सी का बहुत अच्छा स्रोत हैं। तमाम तरह की दालों को रात भर अच्छी तरह से पानी में भिगो दें और स्प्राउट्स को दो-तीन बार अच्छी तरह से धोना सुनिश्चित करें। विटामिन सी के अलावा, अंकुरित दालें थायमिन, कॉपर और आयरन से भी भरपूर मानी जाती हैं। जिन लोगों में फोलेट और मैंगनीज की कमी होती है उनके लिए अंकुरित अनाजों का सेवन करना विशेष लाभप्रद हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
अंकुरित करने से बढ़ जाती है पोषकता - फोटो : Pixabay
बीन स्प्राउट्स
बीन स्प्राउट्स उगाने में सबसे आसान होते हैं। द वेजिटेबल बाइबल के अनुसार, बीन स्प्राउट्स खाने से पहले उसे अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें। बीन स्प्राउट्स को नाश्ते में शामिल करके फोलेट, प्रोटीन, विटामिन-सी और बी के साथ आयरन की प्राप्ति की जा सकती है। शरीरिक शक्ति के साथ खून की मात्रा बढ़ाने में इसका सेवन करना आपके लिए बहुत लाभकारी हो सकता है। 

4 of 5
अंकुरित चीजों को नाश्ते में करें शामिल - फोटो : Pixabay
गेंहू का अंकुरण
एक अध्ययन में पाया गया है कि अंकुरित गेंहू खाने से आयरन के अवशोषण को 200 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है। अंकुरित गेंहू प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी, फोलेट और बीटा-कैरोटीन सहित कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसके अलावा, अंकुरित करने से इसमें एंटीन्यूट्रिएंट्स कम हो जाते हैं, जिससे अनाज में मौजूद पोषक तत्वों को आपका शरीर अधिक आसानी से अवशोषित कर पाता है। डायबिटीज रोगियों के लिए अंकुरित गेंहू खाना विशेष लाभकारी माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंकुरित चने खाने के लाभ - फोटो : Pixabay
अंकुरित चने
चने को अंकुरित करने से इसमें विटामिन-सी और प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है। प्रत्येक 100 ग्राम सर्विंग से विटामिन-सी की दैनिक आवश्यकताओं का 45 प्रतिशत तक प्राप्त किया जा सकता है। अंकुरित चने की  100 ग्राम सर्विंग से आयरन की दैनिक जरूरतों का 16 फीसदी अंश प्राप्त हो जाता है। अध्ययनों के मुताबिक पर्याप्त मात्रा में विटामिन-सी का सेवन कैंसर, हृदय रोग और सामान्य सर्दी को रोकने में मदद कर सकता है।


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें