हमारा शरीर ठीक तरीके से काम करता रहे इसके लिए सभी अंगों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। नर्वस सिस्टम यानी तंत्रिका तंत्र का स्वस्थ रहना यहां सबसे जरूरी हो जाता है। पूरे शरीर में फैली नसें ही दिमाग से संदेश भेजकर तय करती हैं कि क्या सोचें, समझें, चलें, महसूस करें और प्रतिक्रिया दें? दिल की धड़कन से लेकर पाचन, नींद, मूड और याददाश्त तक सब कुछ इसी सिस्टम के नियंत्रण में होता है। यही कारण है कि तंत्रिकाओं का स्वस्थ रहना जरूरी हो जाता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिस तरह से लोगों की लाइफस्टाइल, आहार से संबंधित दिक्कतें बढ़ती जा ही है, इसका सीधा असर हमारे नर्वस सिस्टम पर भी पड़ रहा है। लिहाजा लोगों में थकान, चक्कर, झनझनाहट, याददाश्त की कमी, डिप्रेशन और यहां तक कि गंभीर न्यूरोलॉजिकल बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
ऐसे में सवाल ये है कि तंत्रिकाओं को स्वस्थ कैसे रखा जाए, इसके लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है?