कोरोना महामारी ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाया है। ऐसा नहीं कि पहले लोग अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देते थे, लेकिन कोरोना काल में पहले की अपेक्षा लोगों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ी है। जीवनशैली में सुधार के साथ ही लोग अपनी दिनचर्या पर खास तौर से ध्यान देने लगे हैं। यही कारण है कि खानपान में स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाले फूड आइटम से लोगों का थोड़ा मोहभंग हुआ है और खाने के साथ ही फूड सप्लिमेंट लेना भी शुरू किया है। इसके अलावा फलों का जूस, आयुर्वेदिक जूस, च्यवणप्राश, काढ़ा वगैरह आदि का सेवन करना भी हमारे खानपान में शामिल हो गया है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी न हो, इसके लिए कुछ चुनिंदा हेल्थ ड्रिंक लेना भी फायदेमंद होता है। इसके साथ डाइट भी हेल्दी होनी चाहिए। यहां हम आपको बता रहे हैं तीन ऐसी चीजों के बारे में जिनसे सुबह की शुरुआत करना आपको सेहतमंद बनाता है।