दांतो को मजबूत रखने के लिए कच्ची सब्जियां और फल खाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
जिस तरह से शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम की आवश्यकता होती है, उसी तरह से दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए भी इनका व्यायाम जरूरी है। इसके लिए आप कच्ची सब्जियों का सहारा ले सकते हैं। दांतों और मसूड़ों की एक्सरसाइज करने के लिए कच्ची सब्जियां और फल जैसे खीरा, गाजर, सेब आदि चबा-चबा कर खाएं। इससे आपको पौष्टिक तत्व भी मिलेंगे और दांत भी मजबूत होंगे। इससे आपके दांतों में जमा मैल भी निकल जाता है। जिससे कैविटी की समस्या नहीं होती है।