फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Drinks: बारिश के मौसम गड़बड़ हो गया है पाचन तो इन ड्रिंक्स को डाइट में करें शामिल, मिलेगा लाभ

Fri, 08 Aug 2025 04:18 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Digestion Drinks For Monsoon: मानसून के मौसम में अक्सर लोगों को पेट से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से बचने के लिए जरूरी है कि आप अपने डाइट में कुछ खास ड्रिंक्स को शामिल करें। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पेट की समस्या - फोटो : Freepik.com
Healthy Drinks For Digestion: बारिश का मौसम भले हीअपने साथ गर्मी से राहत लेकर आता हो, लेकिन हमारी सेहत के लिए यह कई चुनौतियां भी खड़ी कर देता है। इस मौसम में वातावरण की नमी और मौसम में आए बदलाव के कारण अक्सर हमारा पाचन तंत्र धीमा पड़ जाता है, जिससे पेट फूलना, गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। इसके साथ ही, दूषित पानी और भोजन से संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है।

ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि हम अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें। मानसून के मौसम में पेट से संबंधित समस्याओं को दूर रखने के लिए जरूरी है कि कुछ खास घरेलू ड्रिंक्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। आइए इस लेख में हम ऐसे ही चार प्रमुख ड्रिंक के बारे में जानते हैं। ये पेय न सिर्फ पाचन क्रिया को बेहतर बना सकते हैं, बल्कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
नींबू पानी - फोटो : Adobe Stock
गुनगुना नींबू पानी
सुबह की शुरुआत एक गिलास गुनगुने नींबू पानी से करना मानसून के दौरान पाचन के लिए सबसे बेहतरीन आदत है। नींबू विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से पाचन क्रिया उत्तेजित होती है और पूरे पाचन तंत्र को साफ करने में मदद मिलती है। यह एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाता है।

ये भी पढ़ें- Diabetes In India: भारत में डायबिटीज को लेकर अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा, हर पांच में से दो लोग अपनी बीमारी से अनजान
 
विज्ञापन

3 of 5
छाछ - फोटो : Freepik.com
छाछ
छाछ मानसून के लिए एक बेहतरीन प्रोबायोटिक ड्रिंक है। यह अच्छे बैक्टीरिया से भरपूर होती है जो गट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद हैं। ये बैक्टीरिया पाचन को सुधारते हैं और पेट के प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखते हैं। छाछ पेट के लिए हल्की होती है और भारी या तैलीय भोजन को पचाने में भी मदद करती है। इसमें भुना हुआ जीरा और काला नमक मिलाकर पीने से इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं और यह गैस व अपच से राहत दिलाती है।

ये भी पढ़ें- Health Tips: क्या होता है 'स्लीप एप्निया', यह दिल के लिए कितना खतरनाक हो सकता है?

4 of 5
सौंफ का पानी - फोटो : Adobe Stock
सौंफ की चाय
भोजन के बाद अक्सर अपच या पेट फूलने की समस्या होती है, तो सौंफ की चाय आपके लिए एक शानदार विकल्प है। सौंफ में ऐसे गुण होते हैं जो पाचन तंत्र की मांसपेशियों को आराम देते हैं और गैस व सूजन को कम करते हैं। यह पाचन एंजाइमों को उत्तेजित कर भोजन को आसानी से पचाने में मदद करती है। सौंफ की चाय बनाने के लिए एक चम्मच सौंफ को एक कप पानी में उबालें, छान लें और गरम-गरम पी लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नींबू-पानी - फोटो : freepik.com
हल्दी-पुदीने का पानी
हल्दी और पुदीना दोनों ही अपने औषधीय गुणों के लिए जाने जाते हैं। हल्दी में करक्यूमिन नामक एक शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपाउंड होता है, जो पेट की सूजन को कम करता है और संक्रमण से लड़ता है। वहीं, पुदीना पेट को ठंडक पहुंचाता है और गैस व ऐंठन से राहत दिलाता है। इन दोनों को मिलाकर बनाया गया पानी मानसून के लिए एक आदर्श डिटॉक्स ड्रिंक है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें