फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाश्ते में खाएं रवा उपमा, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी है फायदेमंद

Sun, 04 Oct 2020 10:21 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सुबह का नाश्ता ऐसा होना चाहिए जो स्वाद में तो बेहतर हो ही, साथ ही हेल्दी और सुपाच्चय भी हो, क्योंकि सुबह का नाश्ता हमें दिनभर काम करने की एनर्जी देता है। इससे हम अपना काम अच्छी तरह से कर पाते हैं। सुबह का नाश्ता हमारे शरीर के लिए बहुत जरुरी होता है, लेकिन ज्यादातर लोग काम की जल्दी में नाश्ते को मिस कर देते हैं। नाश्ते को मिस करने से हमारा पेट लगभग दोपहर तक खाली रहता है, जिसके कारण हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। इसलिए सुबह हेल्दी ब्रेकफास्ट करना जरुरी होता है। अगर आप भी ऐसा नाश्ता करना चाहते हैं, जो स्वाद के साथ हेल्दी भी हो तो आप रवा उपमा को नाश्ते में शामिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रवा या सूजी गेहूं की बनी होती है। इसलिए यह हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो आपके वजन को भी बढ़ने से रोकता है। अगर आप ज्यादा भारी नाश्ता नहीं करना चाहते हैं और चाहते हैं कि नाश्ता हेल्दी भी हो तो रवा उपमा आपके लिए स्वादिष्ट और हेल्दी विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
वैसे तो लोग ज्यादातर सूजी का मीठा हलवा बनाते हैं, लेकिन दक्षिण भारत में रवा उपमा को लोग बहुत शौक से खाते हैं। रवा उपमा हेल्दी होने के साथ सुपाच्चय भी होता है, इसलिए यह हमारे पाचन के लिए भी अच्छा रहता है। सुबह नाश्ते में रवा उपमा लेने से पेट भरा हुआ भी रहता है और काम करते समय आपको भारीपन भी महसूस नहीं होता है। सुबह को रवा उपमा खाने से आपका शरीर भी एक्टिव रहता है।
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
रवा उपमा में आप कई तरह की सब्जियों को भी डाल सकते हैं, जिससे ये और भी हेल्दी बनता है। रवा उपमा बनने में देर भी नहीं लगती है। इसलिए कम समय होने पर भी आपका सुबह का नाश्ता मिस नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें