Over Exercise Symptoms: आज के समय बहुत से लोगों में स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ी है। अधिकतर लोग अब अच्छी सेहत को प्राथमिकता देते हैं और इसे लंबी उम्र के लिए एक निवेश के तौर पर देखते हैं। मगर कुछ लोग इसी जुनून में कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जैसे वे अपनी क्षमता से अधिक मेहनत वाली कसरत करने लगते हैं।
दरअसल, कुछ लोगों के दिमाग में यह धारणा होती है कि 'जितना ज्यादा वर्कआउट करेंगे, उतना अच्छा रिजल्ट आएगा'। लेकिन यह धारणा पूरी तरह सच नहीं है, क्योंकि जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करने की आदत से आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इस परेशानी को ओवरट्रेनिंग सिंड्रोम कहा जाता है। ऐसी स्थिति में आपकी मांसपेशियों को रिकवर होने का पर्याप्त समय नहीं मिल पाता है।
यह ओवरट्रेनिंग न सिर्फ आपकी फिटनेस की प्रगति को रोकती है, बल्कि आपके हार्मोनल संतुलन, इम्यून सिस्टम और मानसिक स्वास्थ्य को भी गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकती है। जब आप ओवरट्रेनिंग करते हैं, तो शरीर में कोर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है, जिससे आपके शरीर में लगातार थकान बनी रहती है। ऐसे में अगर आपका शरीर कुछ खास संकेत दे रहा है, तो आप समय रहते इन आदतों को पहचानें और अपनी जुनून और मेहनत को सही तरीके से उपयोग कर सकें। आइए इस लेख में ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में विस्तार से जानते हैं।