Seasonal fruits in winter: सर्दियों का मौसम दस्तक दे चुका है, और इस दौरान शरीर को अंदर से गर्म और ऊर्जावान बनाए रखना बहुत जरूरी है। ऐसे में आप अपने ही बाजारों में मिलने वाले सस्ते और मौसमी 'देसी' फलों को डाइट में शामिल करना चाहिए। ये फल न केवल आसानी से उपलब्ध होते हैं, बल्कि इनमें पोषक तत्वों का एक ऐसा खजाना छिपा होता है जो खास तौर पर ठंडे मौसम के लिए ही बने हैं। कुछ फल ऐसे होते हैं जो आसानी से उपलब्ध होने के साथ सस्ते भी होते हैं, लेकिन लोग इन फलों को बहुत हल्के में लेते हैं।
बता दें कि आज हम इस लेख में ऐसे ही चार फलों के बारे में जानने वाले हैं, जिनमें विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर मात्रा में होते हैं। ये हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को तेजी से बढ़ाते हैं, शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं और मौसमी बीमारियों से लड़ने में सहायता करते हैं। इन फलों को रोजाना सेवन करने से आप पूरे मौसम तरोताजा और एनर्जेटिक महसूस करेंगे।