Milk Related Myths: दूध को लेकर हमारे समाज में सदियों से कई तरह की धारणाएं बनी हुई हैं। कुछ लोग इसे 'अमृत' मानते हैं, तो वहीं सोशल मीडिया के दौर में अब कई लोग इसे बीमारियों की जड़ बताने लगे हैं। इसी भ्रम को दूर करने के लिए फेमश डॉक्टर शालिनी सिंह सोलंकी ने एक विशेष वीडियो साझा कर दूध से जुड़े कुछ बड़े मिथकों की हकीकत बताई है। डॉक्टर का कहना है कि दूध आपकी सेहत बना भी सकता है और बिगाड़ भी सकता है, यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसका सेवन कैसे और किस रूप में कर रहे हैं।
अक्सर लोग दूध को 'संपूर्ण आहार' मानकर इसका सेवन करते हैं या फिर इसे डायबिटीज और सूजन बढ़ाने वाला मानकर पूरी तरह बंद कर देते हैं। लेकिन वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सच्चाई इसके काफी उलट है। दूध के पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन B12 शरीर के लिए अनिवार्य हैं, बशर्ते आप दूध की गुणवत्ता और अपनी शारीरिक जरूरतों को समझें। इसलिए आइए इस लेख में दूध से जुड़े उन भ्रमों के बारे में जानते हैं, जिसे कुछ लोग सच मानते हैं।