आचार्य मनीष
आयुर्वेदाचार्य, शुद्धि आयुर्वेद
कोरोना के दैनिक मामलों में अब काफी हद तक कमी आ गई है, लेकिन ब्लैक फंगस एक अलग चिंता का विषय बना हुआ है। अब तक 10 हजार से अधिक लोग इसके शिकार हो चुके हैं, जिनमें से कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं तो कईयों को अपनी आंखें खोनी पड़ी हैं। हालांकि समय रहते अगर इसकी पहचान कर ली जाए, तो मरीज का इलाज हो जाता है। दरअसल, ब्लैक फंगस का संक्रमण हर किसी को नहीं हो रहा है, बल्कि जो लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं और जिन्हें डायबिटीज की समस्या है, इसके अधिकतर मामले उनमें ही देखने को मिल रहे हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर आप कोरोना से रिकवर हो चुके हैं, तो फंगल संक्रमण से बचाव के लिए आपको अपने आहार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं कि फंगल संक्रमण को कम करने के लिए आपको अपनी डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए?