अक्सर काम के कारण होने वाली थकान और सिरदर्द को दूर करने के लिए हमें चाय-कॉफी पीने की जरूररत महसूस होती है। इसे पीने के कुछ देर बात ही शरीर में स्फूर्ति का अनुभव होता है और दोबारा काम पर लग जाते हैं। पर ऐसा दिन में कितनी बार? एक, दो, चार, पांच, आठ? कहीं आप भी तो हर घंटे चाय-कॉफी नहीं पीते हैं, अगर हां तो सावधान हो जाएं। रोजाना अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन आपको अंधा बना सकता है। हाल ही में हुए एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने इस गंभीर समस्या के बारे में लोगों को आगाह किया है।
कैफीन का बहुत ज्यादा सेवन किसी भी रूप में (जैसे की कॉफी, चाय, एनर्जी ड्रिंक और यहां तक कि कैफीन युक्त एनर्जी के टेबलेट) आंखों के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है। अमेरिका में हुए अध्ययन में वैज्ञानिकों ने कैफीन का अधिक मात्रा में सेवन करने वाले ज्यादातर लोगों में ऐसी बीमारी का निदान किया है जो अंधेपन का कारण हो सकती है। आइए इस लेख में जानते हैं कैफीन किस तरह से हमारी आंखों के लिए गंभीर नुकसान का कारण बन सकती है?