फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: इम्यूनिटी बढ़ाने में गिलोय लाभकारी, लेकिन अधिक सेवन से रहता है इन बीमारियों का खतरा

Tue, 20 Sep 2022 11:23 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
गिलोय के फायदे और नुकसान - फोटो : istock
Giloy Benefits And Side Effects: कोविड काल में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए घरेलू औषधि के रूप में गिलोय का उपयोग बढ़ा। लोगों ने कोरोना संक्रमण के खतरे से बचने के लिए गिलोय के काढ़े का सेवन करना शुरू किया। बड़े बुजुर्गों और पेड़ पौधों का समझ रहने के अलावा बहुत से लोग ऐसे थे जिन्हें इसके पहले गिलोय जैसे पौधे में पाए जाने वाले औषधीय गुणों के बारे में पता ही नहीं था। गिलोय एक प्रसिद्ध और लाभकारी जड़ी है, जो समीपवर्ती पेड़ों पर चढ़कर फैलती है। इसका जायका कड़वा होता है। वहीं नीम के पेड़ पर चढ़ी हुई गिलोय में औषधीय गुण अधिक होते हैं। ज्वर में यह रामबाण का काम करती है। गिलोय के सेवन से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ होते हैं। जिसकी जानकारी होने पर लोगों ने जरूरत से ज्यादा गिलोय का सेवन शुरू कर दिया। बाद में इस तरह के अध्ययन रिपोर्ट सामने आए कि अधिक गिलोय का सेवन भी नुकसानदायक है। गिलोय का अधिक सेवन कई रोगों की वजह बन सकता है। चलिए जानते हैं गिलोय के फायदे और नुकसान।
विज्ञापन

2 of 6
गिलोय में पोषक तत्व - फोटो : amar ujala
गिलोय में पोषक तत्व

गिलोय में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। गिलोय मेंं गिलोइन, टीनोस्पोरिन, टीनोस्पोरिक एसिड, आयरन, पामेरियन, फास्फोरस, कॉपर, कैल्शियम और जिंक आदि पोषक शामिल है।
विज्ञापन

3 of 6
गिलोय के फायदे - फोटो : iStock
गिलोय के सेवन के फायदे

डायबिटीज


गिलोय टाइप 2 डायबिटीज को नियंत्रित करने में असरदार है। गिलोय का जूस पीने से बढ़े हुए ब्लड शुगर के स्तर को कम किया जा सकता है। गिलोय इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करता है। ऐसे में गिलोय का जूस डायबिटीज मरीजों के लिए लाभकारी है।

डेंगू

जब डेंगू फैलता है तो बचाव में आप घरेलू उपाय के तौर पर गिलोय का सेवन कर सकते हैं। डेंगू होने पर मरीज को तेज बुखार हो जाता है। गिलोय में एंटीपायरेटिक गुण होते हैं, जो बुखार को जल्द ठीक करने में मदद करते हैं और इम्युनिटी बूस्टर की तरह काम करते हैं।

4 of 6
गिलोय के फायदे - फोटो : iStock
रक्त विकार

गिलोय का काढ़ा पीने से फोड़े-फुंसी, रक्त विकार और अनेक तरह के चर्म रोग दूर हो सकते हैं। इसके अलावा गिलोय का सेवन त्वचा संबंधी रोगों और एलर्जी से बचाव करता है। त्वचा पर चकत्ते, कील मुंहासे होने पर गिलोय का उपयोग करें।

इम्यूनिटी

बीमारियों से बचाव के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होना जरूरी है। इसके लिए गिलोय असरदार है। गिलोय के जूस के नियमित सेवन से इम्यूनिटी बढ़ती है, जिससे सर्दी जुकाम समेत संक्रामक बीमारियों के जोखिम से बचाव होता है।
 
विज्ञापन

5 of 6
गर्भावस्ता में गिलोय का सेवन नुकसानदायक - फोटो : Pixabay
गिलोय के सेवन के नुकसान

निम्न रक्त चाप


गिलोय का अधिक सेवन करने से ब्लड प्रेशर लो हो सकता है। ऐसे में जिन मरीजों को निम्न रक्तचाप की शिकायत है, उन्हें गिलोय के सेवन से परहेज करना चाहिए।

गर्भावस्था

गर्भवती के लिए गिलोय का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। गर्भावस्था में या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को गिलोय के सेवन से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सर्जरी - फोटो : istock
सर्जरी

अगर मरीज की किसी भी तरह की सर्जरी होने वाली है, तो उससे पहले गिलोय का सेवन नहीं करना चाहिए। सर्जरी से पहले गिलोय का सेवन नुकसानदायक है।

कब्ज और पेट संबंधी रोग

गिलोय पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है लेकिन अधिक सेवन से पेट को नुकसान भी हो सकता है। गिलोय के सेवन से कब्ज या पेट में जलन की शिकायत हो सकती है। 

---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें