Diabetes Friendly Fruits: डायबिटीज एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है जिसमें शरीर का ब्लड शुगर लेवल बहुत ज्यादा हो जाता है। इस बीमारी को नियंत्रित रखने में आहार की सबसे अहम भूमिका होती है। अक्सर डायबिटीज के मरीजों के मन में खानपान को लेकर कई सवाल होते हैं, इसी कड़ी में बहुत से रोगी फल के सेवन के बारे में भी जानना चाहते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार कई फल ऐसे हैं जिनमें फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं।
इन फलों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, यानी ये ब्लड शुगर को तेजी से नहीं बढ़ाते। सही फलों को अपनी डाइट में शामिल करके आप अपने स्वास्थ्य को भी बेहतर बना सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि ऐसे कौन-से फल हैं जिन्हें डायबिटीज के मरीज बिना किसी डर के सीमित मात्रा में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, साथ ही ये भी जानेंगे इन फलों के सेवन करने का सही तरीका क्या है?