फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weight Loss: आपकी इन आदतों की वजह से शरीर में जमने लगता है फैट, जानें बचाव के उपाय

Tue, 15 Jul 2025 02:13 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वजन बढ़ना आज के समय में बेहद आम समस्या है। हमारे देश में इस समस्या से करोड़ों लोग ग्रसित हैं। इसके पीछे कई कारण हैं, इन्हीं में से एक कारण हमारी दिनचर्या की कुछ गलत आदतें हैं भी हैं, जिसके बारे में आपको जानना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
मोटापा - फोटो : Adobe stock photos
Weight Loss Habits: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में वजन बढ़ना एक बेहद आम समस्या है, एक रिपोर्ट के मुताबिक हमारे देश में लगभग 10 करोड़ से अधिक लोग इस समस्या से परेशान हैं। मोटापा सिर्फ एक शारीरिक समस्या नहीं, बल्कि एक वैश्विक महामारी बन चुका है। यह धीरे-धीरे हमारे शरीर में घर करता है और अपने साथ डायबिटीज, हृदय रोग और उच्च रक्तचाप जैसी कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है। अक्सर हम मोटापे को सिर्फ खाने-पीने से जोड़ते हैं, लेकिन इसके पीछे हमारे दिनचर्या की कुछ गलत आदतें भी होती हैं, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।

विशेषज्ञों का मानना है कि हमारा बढ़ता तनाव, कम शारीरिक गतिविधि (गतिहीन जीवनशैली) और अनियमित खानपान, ये सब मिलकर शरीर में अतिरिक्त चर्बी जमा होने को बढ़ावा देते हैं। अच्छी बात यह है कि सही आदतों को अपनाकर इसे नियंत्रित भी किया जा सकता है। आइए इस लेख में हम उन आदतों के बारे में जानते हैं, जिन्हें अपनाकर आप इन आदतों को सुधारकर एक स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मोटापा - फोटो : Freepik.com
हमारी रोजमर्रा की कुछ आदतें जाने-अनजाने में मोटापे का कारण बनती हैं। इन्हें पहचानकर सुधारना जरूरी है-

खानपान की कुछ आदतें
ज्यादा नमक, चीनी और सैचुरेटेड फैट (मक्खन, घी, पनीर) वाले खाना, जैसे फास्ट फूड, प्रोसेस्ड स्नैक्स और कोल्ड ड्रिंक तेजी से कैलोरी बढ़ाते हैं, जिससे वजन बढ़ता है।

अनियमित नींद
हर दिन सोने और जागने का समय बदलना या पर्याप्त नींद न लेना शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ाता है। यह हार्मोन शरीर में चर्बी जमा करने में अहम भूमिका निभाता है।

कम शारीरिक गतिविधि
दिनभर बैठे रहना या गतिहीन जीवनशैली मोटापे का एक बड़ा कारण है, क्योंकि इससे कैलोरी बर्न नहीं होती और फैट इकट्ठा होता है।

मानसिक तनाव
मानसिक तनाव शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ाता है, जिससे भूख लगती है और मीठा खाने की इच्छा होती है, ये दोनों ही आदतें शरीर में फैट जमा होने में अहम भूमिका निभाती हैं। तनाव प्रबंधन मोटापे से निपटने के लिए बेहद जरूरी है।

पानी कम पीना
शरीर में पानी की कमी भी मेटाबॉलिज्म को धीमा कर सकती है जिससे वजन तेजी से बढ़ने लगता है।
विज्ञापन

3 of 5
नींद की समस्या - फोटो : Freepik.com
गतिहीन जीवनशैली का प्रभाव
आधुनिक जीवनशैली में शारीरिक गतिविधि की कमी मोटापे का बड़ा कारण है। ऑफिस में या स्क्रीन के सामने लंबे समय तक बैठे रहने से भी शरीर में फैट इकट्ठा होने लगता है। सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग भी अप्रत्यक्ष रूप से मोटापे से जुड़ा है, क्योंकि यह गतिहीनता को बढ़ावा देता है। ये आदतें पेट के आसपास खतरनाक विसरल फैट को जमा करती हैं, जो हृदय रोग का जोखिम बढ़ाता है।

ये भी पढ़ें- चिंताजनक: मानसिक तनाव-क्रोध और घबराहट का कारण बना मिसोफोनिया, ध्वनि से पैदा गुस्से से हर 5वां व्यक्ति प्रभावित
 

4 of 5
स्वस्थ आहार का करें सेवन - फोटो : Freepik.com
वजन नियंत्रण के लिए उपाय
अगर आपको अपने वजन को नियंत्रित रखना है तो आप अपनी दिनचर्या में छोटे-छोटे बदलाव करके इसे नियंत्रित कर सकते हैं। वेट लॉस करने के लिए खानपान में बदलाव जरूरी है। फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ, जैसे साबुत अनाज, फल, सब्जियां और दाल अपनी डाइट में शामिल करें। 

ये भी पढ़ें- Prostate Cancer: पुरुषों में होने वाले इस घातक कैंसर को लेकर सामने आई बड़ी जानकारियां, आप भी जानिए
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीने का पानी - फोटो : Adobe Stock
रोजाना 2-3 लीटर पानी पिएं। डाइट में मीठी चीजों का सेवन को सीमित रखें। रोज नियमित रूप से हर दिन 30 मिनट व्यायाम करें। ऑफिस में लगातार बैठकर काम करने से परहेज करें, हर 1 घंटे पर थोड़ी देर के लिए कुर्सी से उठकर टहलें। पर्याप्त नींद लें और तनाव प्रबंधन के लिए मेडिटेशन या गहरी सांस लेने की तकनीक अपनाएं। खाने को धीरे-धीरे चबाकर खाएं, ताकि अधिक खाने से बचा जा सके।


नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें