फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: ब्रिटिश डॉक्टर ने 35 के बाद भी जवान रहने के बताए पांच 'मंत्र', पालन कर लिए तो हमेशा दिखेंगे जवां

Tue, 09 Dec 2025 12:58 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Anti Aging Tips After 35: उम्र बढ़ने के साथ सेहत में गिरावट आना एक सामान्य प्रक्रिया है। 35 की उम्र के बाद अक्सर लोगों को बीमारियां घेरने लगती है कुछ लोग अपना संतुलन भी खोने लगते हैं। ऐसे में ब्रिटेन के एक डॉक्टर ने पांच आदतों को शामिल करने का सुझाव दिया है, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 6
जवां रहने के टिप्स - फोटो : Amar Ujala
Health Tips For 35 Year-Old Woman: उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन आप कितने 'जवां' दिखते हैं और महसूस करते हैं, यह पूरी तरह से आपकी दैनिक आदतों पर निर्भर करता है। 35 की उम्र के बाद, शरीर की कोशिकाएं और मेटाबॉलिज्म धीरे-धीरे बदलना शुरू कर देते हैं, जिसके लिए जीवनशैली में कुछ बदलाव करना जरूरी हो जाता है। 

अगर हम अपनी दिनचर्या में कुछ सरल और विज्ञान-आधारित नियमों को शामिल कर लें, तो हम न केवल शारीरिक रूप से फिट रह सकते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। ये आदतें लंबी उम्र, बेहतर संज्ञानात्मक कार्य और बीमारियों से बचाव की गारंटी देती हैं। इन्हीं महत्वपूर्ण आदतों के बारे में ब्रिटेन के फेमस डॉक्टर आमिर खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करके बताया है। उन्होंने 35 के बाद हर व्यक्ति के लिए पांच नियमों को पालन करने का सुझाव दिया है, जिसके आपको भी जानना चाहिए।

 
विज्ञापन

2 of 6
सुबह की धूप लेना - फोटो : Adobe Stock
सुबह की रोशनी लें 
डॉ. खान के अनुसार, सुबह जल्दी उठकर प्राकृतिक रोशनी लेना बहुत आवश्यक है। सुबह की रोशनी सीधे हमारी सर्केडियन रिदम यानी शरीर की आंतरिक घड़ी को नियंत्रित करती है। यह मेलाटोनिन (नींद का हार्मोन) के उत्पादन को रोकती है और दिन की शुरुआत के लिए आवश्यक हार्मोन के उत्पादन को बढ़ाती है। इससे आपकी नींद की गुणवत्ता सुधरती है और आप दिनभर अधिक सतर्क महसूस करते हैं।

ये भी पढ़ें- Health Tips: रोटी-सब्जी के साथ लंच में जरूर शामिल करें ये दो चीजें, एक्सपर्ट ने दिया सुझाव
विज्ञापन

3 of 6
दौड़ना - फोटो : Adobe Stock
रोज VO2 मैक्स को बढ़ाएं
मैक्स (अधिकतम ऑक्सीजन उपयोग क्षमता) आपके हृदय स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण संकेतक है। इसे बढ़ाने के लिए रोजाना थोड़ी देर तेज इंटेंसिटी वाली कसरत करें। 20-30 सेकंड के लिए तेज दौड़ना या सीढ़ियां चढ़ना जैसी गतिविधियां करें। ये छोटी लेकिन तीव्र कसरत न केवल फेफड़ों की क्षमता, बल्कि हृदय की कार्यक्षमता को भी बेहतर बनाती है, जिससे आप लंबे समय तक जवां बने रहते हैं।

ये भी पढ़ें- Winter Health Care For Kids: ठंड में क्यों झट से बीमार पड़ जाते हैं बच्चे? डॉक्टरों ने बताया असली कारण
 

4 of 6
ब्लड प्रेशर - फोटो : Freepik.com
अपना ब्लड प्रेशर जानें 
डॉ. खान जोर देते हैं कि 35 के बाद नियमित रूप से अपना ब्लड प्रेशर जांचते रहें। हाई ब्लड प्रेशर को भी 'साइलेंट किलर' कहा जाता है, क्योंकि इसके कोई लक्षण नहीं होते। ब्लड प्रेशर की जानकारी होने से आप हृदय रोग और स्ट्रोक के जोखिम को कम करने के लिए समय पर जीवनशैली में बदलाव या चिकित्सा उपचार शुरू कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
अपने संतुलन का ट्रेनिंग करें - फोटो : Adobe Stock
अपने संतुलन का ट्रेनिंग करें
उम्र के साथ संतुलन बिगड़ने लगता है, जिससे गिरने का खतरा बढ़ जाता है। अपने न्यूरोमस्कुलर सिस्टम को एक्टिव रखने के लिए रोज एक पैर पर खड़े होने या योग जैसे अभ्यास करें। इससे चोट लगने का जोखिम कम होता है और तंत्रिका तंत्र और मांसपेशियों के बीच बेहतर समन्वय बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मॉर्निंग वॉक - फोटो : Adobe Stock
मांसपेशियां और हड्डियां बनाएं 
35 के बाद मांसपेशियों का नुकसान और हड्डियों का घनत्व कम होना शुरू हो जाता है। इससे बचने के लिए रेजिस्टेंस ट्रेनिंग (जैसे वजन उठाना या पुश-अप्स) बहुत जरूरी है। यह न केवल मांसपेशियों को मजबूत करता है, बल्कि यह हड्डियों के घनत्व को बनाए रखने में भी मदद करता है, जिससे आप शारीरिक रूप से मजबूत और फुर्तीले बने रहते हैं।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें