फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arthritis: जोड़ों के दर्द के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं ये छोटे बीज, आज से ही डाइट में करें शामिल

Tue, 09 Dec 2025 12:41 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Arthritis Pain Relief Seeds:  गठिया का रोग एक आम समस्या है, जिसको लेकर बहुत से लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में आइए इस लेख में कुछ चीजों के बारे में जानते हैं जिसे आप डाइट में शामिल करके गठिया की समस्या हो कंट्रोल किया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 6
घुटने का दर्द - फोटो : Adobe Stock
Joint Pain Natural Remedy: आर्थराइटिस एक दीर्घकालिक समस्या है, जिसमें जोड़ों में दर्द, सूजन और जकड़न हो जाती है। आर्थराइटिस को ही गठिया का रोग कहा जाता है। यह जीवन की गुणवत्ता को बुरी तरह प्रभावित करता है। इस स्थिति से निपटने के लिए दवाइयों के साथ-साथ सही आहार बहुत जरूरी है। विशेषज्ञ मानते हैं कि कुछ छोटे बीज, जो आसानी से उपलब्ध होते हैं, जोड़ों के दर्द को कम करने में अत्यंत फायदेमंद हो सकते हैं। इन बीजों का मुख्य रहस्य है इनमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं। 

ओमेगा-3 में शक्तिशाली सूजन-रोधी गुण होते हैं, जो जोड़ों की सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। इन बीजों में फाइबर, कैल्शियम, और एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और ऑक्सीडेटिव तनाव से लड़ने में सहायक होते हैं। इन बीजों को अपनी दैनिक डाइट में शामिल करना न केवल आर्थराइटिस के लक्षणों को कम कर सकता है, बल्कि यह आपके संपूर्ण हृदय स्वास्थ्य और पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है। 
विज्ञापन

2 of 6
अलसी के बीज - फोटो : freepik.com
अलसी के बीज
अलसी के बीज अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, विशेष रूप से ALA (अल्फा-लिनोलेनिक एसिड) के सबसे अच्छे शाकाहारी स्रोतों में से एक हैं। ALA शरीर में जाकर सूजन को कम करने वाले कंपाउंड में बदल जाता है। इसके अलसी के बीज को पीसकर पाउडर बनाकर दही, दलिया या स्मूदी में मिलाएं। इनका सेवन कब्ज को भी दूर करता है।

ये भी पढ़ें- Winter Health Care For Kids: ठंड में क्यों झट से बीमार पड़ जाते हैं बच्चे? डॉक्टरों ने बताया असली कारण
 
विज्ञापन

3 of 6
चिया सिड्स - फोटो : Adobe Stock
चिया सीड्स
चिया बीज कैल्शियम, मैग्नीशियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर होते हैं। ये छोटे बीज पानी को अवशोषित करके एक जेल जैसा पदार्थ बनाते हैं, जो जोड़ों को चिकनाई देने में मदद करता है। इसके लिए चिया सीड्स को रात भर पानी या दूध में भिगोकर चिया पुडिंग बनाकर खाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- Health Tips: बच्चों को दे रहे हैं फोन तो ये स्टडी पढ़कर सन्न रह जाएंगे आप, इन बीमारियों को दे रहे हैं बुलावा

4 of 6
कद्दू के बीज - फोटो : Freepik.com
कद्दू के बीज 
कद्दू के बीज जिंक और मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत हैं। जिंक आर्थराइटिस में होने वाली सूजन को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ये बीज एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो मुक्त कणों से होने वाले नुकसान को रोकते हैं। इन्हें भूनकर स्नैक के रूप में या सलाद के ऊपर डालकर डाइट में शामिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
तिल - फोटो : Freepik.com
तिल के बीज 
तिल के बीजों में सेसामिन नामक यौगिक होता है, जिसमें शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। तिल कैल्शियम और कॉपर से भी भरपूर होते हैं, जो हड्डियों के स्वास्थ्य और मरम्मत के लिए आवश्यक हैं। तिल को भूनकर या इसके तेल का उपयोग खाना पकाने में कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सूरजमुखी के बीज - फोटो : freepik.com
सूरजमुखी के बीज 
सूरजमुखी के बीज विटामिन ई का एक उत्कृष्ट स्रोत हैं, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। विटामिन ई सूजन को कम करने और जोड़ों के दर्द में राहत देने में सहायक है। इसके अलावा, ये बीज मैग्नीशियम भी प्रदान करते हैं। इसके लिए सूरजमुखी के बीजों को हल्का सा भूनकर सलाद, सूप या दही में मिलाकर खाया जा सकता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें