फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: क्या आपको चाय पीते ही होने लगती है एसिडिटी और गैस? डॉक्टर से जानें सुबह के चाय के नियम

Mon, 24 Nov 2025 07:14 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Morning Tea Mistakes: हमारे देश में बहुत से लोगों को सुबह में चाय पीने की आदत होती है। चाय पीने से अक्सर लोगों को पाचन संबंधित समस्याएं होती हैं। ऐसा होने से उनके स्वास्थ्य पर गलत प्रभाव पड़ता है। डॉक्टर ने इसी विषय पर कुछ सुझाव दिए हैं जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 6
डॉक्टर से जानें चाय पीने का नियम - फोटो : Amar Ujala
Health Tips Daily Tea: भारत में चाय केवल एक पेय नहीं, बल्कि बहुत से लोगों के लिए इमोशन है। बहुत से ऐसे लोग हैं जो रोज सुबह चाय पीना पसंद करेत हैं। हालांकि विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि चाय या कॉफी पीने के गलत तरीके से पेट में एसिडिटी और एसिड रिफ्लक्स की समस्याएं तेजी से बढ़ सकती हैं। इसी विषय पर मशहूर डॉ. शालिनी सिंह सोलंकी ने इस समस्या का समाधान बताते हुए कुछ ऐसे सरल टिप्स साझा किए हैं, जिन्हें अपनाकर आप चाय का मजा भी ले सकते हैं और अपनी सेहत को नुकसान से बचा सकते हैं। 

डॉ. सोलंकी का कहना है कि समस्या चाय पीने में नहीं, बल्कि उसे पीने के समय और सामग्री में है। अगर आप अपनी चाय या कॉफी की आदत नहीं छोड़ना चाहते हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। ये टिप्स विशेष रूप से आपके पेट के एसिड उत्पादन, स्ट्रेस हार्मोन के स्तर और पोषक तत्वों के अवशोषण को नियंत्रित करने में मदद करेंगे। इन सुझावों का पालन करके आप रोज सुबह चाय भी पी सकते है और आपके सेहत को भी कोई नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन

2 of 6
tea - फोटो : Adobe stock
जागने के 45 मिनट बाद ही पीएं चाय
सुबह उठते ही चाय पीने से बचें। डॉ. सोलंकी के अनुसार आपको जागने के कम से कम 45 मिनट बाद ही चाय पीनी चाहिए। ऐसा करने से शरीर में कोर्टिसोल (जो एक स्ट्रेस हार्मोन है) का स्तर नियंत्रित रहता है। कोर्टिसोल का स्तर नियंत्रित रहने से मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है और हृदय का स्वास्थ्य भी स्वस्थ बना रहता है।

ये भी पढ़ें- Heart Health: ऑनलाइन कैलकुलेटर से जानिए कितना हेल्दी है आपका हार्ट? मिलेगी अगले 30 साल की रिपोर्ट
विज्ञापन

3 of 6
चाय में दूध की मात्रा - फोटो : Freepik.com
दूध की मात्रा 100 मिलीलीटर से कम रखें
डॉ. सोलंकी के मुताबिक अपनी सुबह की चाय में दूध की मात्रा 100 मिलीलीटर से अधिक नहीं रखनी चाहिए। चाय में पॉलीफेनॉल नामक स्वास्थ्यवर्धक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। दूध में मौजूद प्रोटीन इन पॉलीफेनॉल से बंध जाते हैं, जिससे शरीर पॉलीफेनॉल का अवशोषण ठीक से नहीं कर पाता और चाय के एंटीऑक्सीडेंट गुण कम हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें- Alert: रोजमर्रा की ये गलतियां समय से पहले ही आपको बना देंगी बूढ़ा, जानें कौन सी आदतें हैं सबसे नुकसानदायक

4 of 6
पाचन स्वास्थ्य की समस्याएं - फोटो : Freepik.com
खाली पेट पीने से बचें
खाली पेट चाय पीने से पूरी तरह बचें। चाय पीने से पहले कुछ हल्का खा लेना बहुत जरूरी है। खाली पेट चाय पीने से पेट में एसिड का स्राव तेजी से होता है, जिससे एसिडिटी बढ़ जाती है। आप चाय से पहले नट्स (मेवे), सीड्स (बीज) या कोई अन्य हेल्दी चीज खा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
दालचीनी की चाय - फोटो : Adobe Stock
चीनी की जगह इलाइची या दालचीनी का उपयोग करें
चाय में रिफाइंड चीनी का उपयोग करने के बजाय इलाइची या दालचीनी का उपयोग करें। चीनी वाला चाय पीने से ब्लड शुगर का स्तर तेजी से बढ़ता है, जिसे शुगर स्पाइक कहते हैं। इलायची और दालचीनी न केवल स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि मेटाबॉलिज्म को भी अच्छा रखते हैं और शुगर स्पाइक को नियंत्रित करते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Tea - फोटो : Adobe stock
दिन में 2 कप से अधिक चाय न पीएं
सबसे महत्वपूर्ण नियम यह है कि आप कभी भी 2 कप से अधिक चाय न पीएं। अत्यधिक कैफीन का सेवन नींद के पैटर्न को बाधित कर सकता है और पूरे दिन एसिडिटी का स्तर बढ़ा सकता है। मात्रा को सीमित रखकर ही आप चाय के नकारात्मक प्रभावों से बच सकते हैं।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें