Kidney Failure Symptoms: किडनी को अक्सर शरीर का फिल्टर कहा जाता है। अगर इसकी कार्यक्षमता में कोई भी कमी आती है तो इसका असर शरीर के अन्य अंगों पर देखने को मिलता है। बहुत कम लोग जानते हैं कि आंखों से धुंधला दिखना या अन्य दृष्टि संबंधी समस्याएं भी किडनी डैमेज या क्रॉनिक किडनी डिजीज का एक शुरुआती संकेत हो सकती हैं।
किडनी और आंखें दोनों ही रक्त वाहिकाओं के जटिल जाल पर निर्भर करती हैं। जब किडनी ठीक से काम नहीं करती, तो यह ब्लड प्रेशर को बढ़ा देती है, जिससे आंखों की सबसे संवेदनशील वाहिकाओं (खासकर रेटिना में) को नुकसान पहुंचता है, जिसे हाइपरटेंसिव रेटिनोपैथी कहते हैं।
इसलिए अगर आपको बिना किसी स्पष्ट कारण के धुंधला दिखना शुरू हो गया है, तो इसे नजरअंदाज न करें। यह सिर्फ आंखों की समस्या नहीं, बल्कि किडनी की गंभीर समस्या का अलार्म हो सकता है। समय पर इन लक्षणों को पहचानना और डॉक्टर से सलाह लेना किडनी फेलियर जैसे बड़े खतरे से बचा सकता है।