प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष
Medically Reviewed by
Ms. Priya Pandey
एक हेल्दी खानपान हमारे लिए बेहद जरूरी होता है, क्योंकि अगर हम ऐसा खाना नहीं खाते हैं तो फिर हम गंभीर रूप से बीमार तक पड़ सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि हम एक अच्छी डाइट को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। हालांकि, अमूमन देखा जाता है कि लोग अपने खाने पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं, और घर के खाने को छोड़ वो बाहर के खाने को खाना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में कई बार वो बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। यही नहीं, इसके अलावा एक और चीज काफी देखने को मिलती है कि लोग रात के समय कुछ भी खा लेते हैं और वो भूल जाते हैं कि ऐसा करने से उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इसलिए जरूरी हो जाता है कि जाना जाए कि आखिर वो कौन सी चीजें हैं जिनका रात में सेवन नहीं करना चाहिए।
तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...