दर्द असहज हो जाए तो...
- फोटो : Freepik.com
दर्द असहज हो जाए तो...
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली के सेंटर फॉर कम्युनिटी मेडिसिन के एडिशनल प्रोफेसर, डॉ. हर्षल रमेश साल्वे कहते हैं, घर में बच्चे-बुजुर्ग, युवा, महिलाएं सभी होते हैं। हर किसी की स्थिति-परिस्थिति अलग होती है। सबके चोट लगने के कारण भिन्न हो सकते हैं। छोटी-मोटी चोट या दर्द को तो आप घरेलू नुस्खों से ठीक कर लेती हैं, लेकिन अगर आपको दर्द असहज करे तो इसे हल्के में न लें। चोट लगने के बाद किसी को कोई संक्रमण या घबराहट हो, सांस फूले या चक्कर आए तो ये खतरे के संकेत हो सकते हैं, इसलिए तत्काल डॉक्टर की मदद लें। याद रखें, सेहत के प्रति जितना जागरूक रहेंगी, उतना अच्छा है। इसके अलावा फर्स्ट एड किट काफी कारगर होती है, जिसमें एंटीसेप्टिक क्रीम, बीटाडीन लोशन, एस्पिरीन, बर्न क्रीम आदि जरूर हों। साथ ही जरूरी है कि आप अपना रूटीन चेकअप कराती रहें। वजन को नियंत्रित रखें। नियमित व्यायाम करें।