फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thirsty All Time: पानी पीने के बाद भी बार-बार लगती है प्यास? कहीं इन गंभीर बीमारियों का शिकार तो नहीं हैं आप

Tue, 21 Jan 2025 11:00 AM IST
दीक्षा पाठक हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपको पानी पीने के बाद भी बार-बार प्यास लगती है तो शायद यह नॉर्मल नहीं है और आपके शरीर में कोई बीमारी पनप रही है। आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आपको ज्यादा प्यास लगती है तो आप किन बीमारियों का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
पानी पीते रहना जरूरी - फोटो : freepik.com
सर्दी हो या गर्मी पानी पीना हर व्यक्ति के लिए काफी जरूरी होता है। ये शरीर को हाइड्रेट करने के लिए काफी जरूरी है। ऐसे में जब आपको पानी की जरूरत होती है तो शरीर खुद-ब-खुद संकेत भी देने लगती है। हालांकि, बहुत ज्यादा या कम पानी पीना दोनों ही सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है, लेकिन अगर आपको पानी पीने के बाद भी बार-बार प्यास लगती है तो शायद यह नॉर्मल नहीं है और आपके शरीर में कोई बीमारी पनप रही है। आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आपको ज्यादा प्यास लगती है तो आप किन बीमारियों का शिकार हो सकते हैं?
विज्ञापन

2 of 6
पानी पीते रहना जरूरी - फोटो : Freepik.com
बार-बार प्यास लगने की समस्या

प्यास आपके शरीर का आपको यह बताने का तरीका है कि शरीर डिहाइड्रेट हो रहा है। गर्मी के मौसम में या जब आप बहुत ज्यादा व्यायाम करते हैं, तो प्यास लगना सामान्य बात है। लेकिन अगर आपको बार-बार प्यास लग रही है तो यह किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
पानी पीते रहना जरूरी - फोटो : Freepik.com
डिहाइड्रेशन

डिहाइड्रेशन का मतलब है कि आपके शरीर में ठीक से काम करते रहने के लिए पर्याप्त पानी नहीं है और प्यास इसका मुख्य लक्षण है। यह कई कारणों से हो सकता है, जैसे व्यायाम, दस्त , उल्टी और बहुत अधिक पसीना आना।

4 of 6
पानी पीते रहना जरूरी - फोटो : Freepik.com
डायबिटीज

अगर आपको दिन में बार-बार प्यास लगती है और आपके गला हमेशा सूखा ही रहता है तो आपको तुरंत अपना शुगर लेवल टेस्ट कराने की जरूरत है। डायबिटीज में किडनी को ब्लड से अतिरिक्त शुगर हटाने के लिए काफी ज्यादा काम करना पड़ता है। ऐसे में हमारे शरीर से ज्यादा तरल पदार्थ बाहर निकलता है, परिणामस्वरूप ज्यादा प्यास लगती है।
विज्ञापन

5 of 6
पानी पीते रहना जरूरी - फोटो : Freepik.com
एनीमिया

शरीर में खून की कमी होने को एनीमिया कहते हैं। ऐसी स्थिति में शरीर में पर्याप्त मात्रा में रेड ब्लड सेल्स नहीं बनते हैं। हालांकि, यह हेल्थ इशू अक्सर गलत खानपान और हैवी ब्लड लॉस की वजह से होता है। ऐसे में आपको बार-बार प्यास लगती है। इससे गला सूखने की समस्या भी ज्यादा हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पानी पीते रहना जरूरी - फोटो : इंस्टाग्राम
पाचन से जुड़ी समस्या

जब भी आप तला-भुना कुछ खाते हैं तो यह आपकी पाचन प्रक्रिया पर काफी गहरा प्रभाव डालता है। ऐसे में आपका पेट खराब हो जाता है और आपको बार-बार प्यास लगती है। 

---------------
स्रोत और संदर्भ
Polydipsia and hyponatremia in psychiatric patients

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें