Delhi Air Pollution Impact on Health: इन दिनों दिल्ली में वायु प्रदूषण अपने चरम पर है। दिल्ली के अधिकतर जगहों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार है और औसत AQI लगभग 450 के गंभीर स्तर पर बना हुआ है। प्रदूषण, कोहरा, धुंध और सर्दी इन दिनों दिल्ली चौतरफा मार झेल रही है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि देश की राजधानी दिल्ली इस समय एक गैस चैंबर में तब्दील हो चुकी है, यहां की हवा में सांस लेना शरीर में जहर घोलने जैसा है।
यह स्थिति न केवल आंखों में जलन और गले की खराश पैदा कर रही है, बल्कि यह शरीर के महत्वपूर्ण अंगों हृदय, फेफड़ों और मस्तिष्क को भी दबे पांव स्थायी नुकसान पहुंचा रही है। इस जहरीले वातावरण में थोड़ी सी भी लापरवाही, गंभीर और लाइलाज बीमारियों को सीधे न्योता देने जैसी है।
विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि यह प्रदूषण, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर आयु वर्ग के लिए जान का जोखिम बढ़ा रहा है। आइए इस लेख में जानते हैं कि ऐसी स्थिति में लापरवाही बरतने से किन बीमारियों का जोखिम बढ़ रहा है, साथ ही ये भी जानेंगे कि क्या सावधानियां बरतनी जरूरी है।