Migraine Treatment Tips: माइग्रेन सिर्फ एक सामान्य सिरदर्द नहीं है, बल्कि एक गंभीर समस्या है। इसमें असहनीय दर्द होता है, जी मिचलाता है, और तेज रोशनी या आवाज से परेशानी होती है। जो लोग माइग्रेन से पीड़ित हैं, वे अक्सर ही तेज सिर दर्द की पीड़ा को महसूस करते हैं। माइग्रेन की खास बात यह है कि अधिकतर हमारी की किसी गलती की वजह से ट्रिगर होती है। हालांकि, हर व्यक्ति के लिए ये ट्रिगर अलग हो सकते हैं।
हमारी रोजमर्रा की कुछ आदतें ऐसी हैं जो इसे सबसे ज्यादा प्रभावित करती हैं। हम इन आदतों को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे माइग्रेन के दौरे बार-बार पड़ सकते हैं। यदि आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो इन आदतों को पहचानना और उनमें सुधार लाना बहुत जरूरी है। आइए इस लेख में जानते हैं कि कौन सी वो पांच आदतें हैं जो माइग्रेन को ट्रिगर कर सकती हैं और उनसे कैसे बचा जाए।