फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा बादाम का सेवन फायदे की जगह दे सकते हैं ये 4 नुकसान, जानें क्या है सही मात्रा

Sat, 26 Jun 2021 06:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बादाम के फायदे - फोटो : pixabay
प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

व्यक्ति को अगर स्वस्थ रहना है, तो उसका खानपान पोषक तत्वों से भरा हुआ होना चाहिए। आज के दौर में इतनी तरह की बीमारियां हो गई हैं, जिसकी वजह से हम इनसे बचने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। हमारे खाने में प्रोटीन, विटामिन और पोषक तत्व जरूर होने चाहिए। सुबह समय पर नाश्ता करना, दोपहर में अच्छा आहार लेना और रात को भी हेल्दी खाना खाना बेहद जरूरी है। लेकिन इसके अलावा लोग एक और चीज का सेवन करते हैं, ताकि उनके शरीर को उसके लाभ मिल सके और वो चीज है बादाम। लोग रात को सोते समय दूध के साथ या फिर रात को भिगोकर सुबह बादाम का सेवन करते हैं। बादाम के कई फायदे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप ज्यादा बादाम का सेवन करते हैं, तो ये आपको फायदे की जगह नुकसान भी पहंचा सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इनके बारे में सबकुछ।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
हो सकते हैं ये नुकसान:-

सिर दर्द, डायरिया का खतरा
  • 3-4 बादाम में लगभग 7.4 मिलीग्राम विटामिन-ई मिल जाता है। वहीं, 4-13 साल के बच्चों को 300-600 एमजी और 14 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए 800-1000 मिलीग्राम विटामिन-ई की जरूरत होती है। ऐसे में अगर इस मात्रा से ज्यादा विटामिन-ई का सेवन किया जाए, तो सिर दर्द, डायरिया, आलस आना और खराब आंखों का कारण बन सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
गैस की समस्या
  • अगर एक मुट्ठी भर बादाम की बात करें, तो इसमें लगभग 170 ग्राम तक फाइबर होता है। जबकि हमारे शरीर को 25-40 ग्राम फाइबर की जरूरत रोजाना होती है। ऐसे में 3-4 बादाम रोजाना खाना ठीक है, लेकिन इससे ज्यादा मात्रा में बादाम खाने से पेट में गैस की समस्या, दस्त और कब्ज जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
वजन बढ़ सकता है
  • बादाम में फैट और कैलोरी की काफी ज्यादा मात्रा होती है। वहीं, अगर आप मुट्ठी भर बादाम रोजाना खाते हैं, तो आप लगभग 500 से ज्यादा कैलोरी और 40-50 ग्राम फैट का सेवन कर रहे हैं। यही नहीं, आप जो बाकी चीजें खाते हैं, उनसे भी आपको कैलोरी और फैट मिलता है। ऐसे में वजन बढ़ने का खतरा रहता है। वहीं, शरीर को हेल्दी रखने के लिए रोजाना 70 ग्राम गुड फैट्स काफी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
दवाओं का असर कम होने का खतरा
  • बादाम में ज्यादा मात्रा में मैग्नीशियम भी होता है। ऐसे में अगर आप ज्यादा बादाम का सेवन रोजाना करते हैं, तो इससे आपके शरीर पर होने वाली दवाओं का असर कम होने पर फर्क पड़ सकता है। खून में ज्यादा मात्रा में मैग्नीशियम एंटाएसिड, लैक्सेटिव, ब्लड प्रेशर की दवाओं कई एंटीबायोटिक्स जैसे एंटीसाइकोटिक ड्रग्स का असर कम कर सकती है।

नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें